Congress President Kharge LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद, CWC सदस्यों और AICC महासचिवों ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पदभार संभाल लिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खड़गे ने अध्यक्ष पद संभाला।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। हाल ही में संपन्न हुए अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाल ली है। मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही कई दिग्गज मौजूद रहे।
मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक रूप से कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों की चर्चा की और नए अध्यक्ष को बधाई भी दी। सोनिया गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से राहत महसूस कर रही हूं। सोनिया गांधी ने अपने सहयोग और समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिन के दीवाली ब्रेक में 48 दिनों बाद पहली बार दिल्ली आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष पद संभालने से पहले खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी, शांति वन में जवाहरलाल नेहरु व शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी तथा वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
CWC सदस्यों और AICC महासचिवों ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सभी CWC सदस्यों, AICC महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला है।
"All the CWC Members, AICC General Secretaries and Incharges have tendered their resignation to Congress President," tweets Congress MP KC Venugopal
— ANI (@ANI) October 26, 2022
Mallikarjun Kharge today took charge as Congress president pic.twitter.com/9kvAEP8aHb
संविधान की रक्षा के लिए हमको लड़ना होगा: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बाबा साहेब डा. अंबेडकर जी ने इस देश के संविधान के निर्माण के लिए योगदान दिया है, इस देश के संविधान की रक्षा के लिए हमको लड़ना होगा। जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस , सरदार बल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद , बाबू जगजीवन राम, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने किया हो, उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।
LIVE: Presentation of certificate of election to the newly elected Congress President Shri @kharge at AICC HQ. #CongressPresidentKharge https://t.co/8GeOvUSzaf
— Congress (@INCIndia) October 26, 2022
खड़गे ने कहा जो संभव होगा, वह सब करूंगा
पद भार ग्रहण करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्षों को याद करते हुए मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि अपनी मेहनत से, अपने अनुभव से जो कुछ संभव होगा, वह सब करूंगा। आज करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से सोनिया गांधी जी के बहुमूल्य योगदान के प्रति हृदय से आदर व सम्मान व्यक्त करना चाहूंगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने पहाड़ सी चुनौतियां
हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे: खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा है कि हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। सोनिया गांधी ने काफी मेहनत से कांग्रेस को संभाला है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान देने के लिए पार्टी का धन्यवाद।
आज मैं बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाऊंगी: सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा है कि अपनी मेहनत और लगन से खड़गे अध्यक्ष बने हैं। आज मैं काफी राहत महसूस कर रही हूं। खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बड़ी खुश हूं। आज मैं बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाउंगी।
सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां
इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व से कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार अपना कर्तव्य निभाया। इस जिम्मेदारी से मुक्त होने पर राहत महसूस कर रही हूं। कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। पूरी ताकत, एकता के साथ हमें आगे बढ़ना है और सफल होना है।
मजदूर का बेटा आज कांग्रेस का अध्यक्ष बना: खड़गे
इस मौके पर खड़गे ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने के लिए सभी को धन्यवाद। सम्मान देने के लिए पार्टी की शुक्रिया। उन्होंने कहा कि मजदूर का बेटा आज कांग्रेस का अध्यक्ष बना।
सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को औपचारिक रूप से निर्वाचन पत्र सौंपा गया और इसी के साथ उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खरगे को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य राजेश मिश्रा, अरविंदर सिंह लवली और ज्योति मणि भी मंच पर मौजूद रहे।
गांधी परिवार के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी AICC मुख्यालय पहुंचे।
Congress President-elect Mallikarjun Kharge, former party president Sonia Gandhi, MP Rahul Gandhi and partys General Secretary Priyanka Gandhi Vadra reach AICC headquarters in Delhi
— ANI (@ANI) October 26, 2022
Kharge to take charge as national president of the Congress party shortly. pic.twitter.com/mIjXg7R04g
कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
मल्लिकार्जुन खड़गे के पद भार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एआईसीसी कार्यालय पहुंच गई। एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एआईसीसी कार्यालय पहुंचीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2022
एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। pic.twitter.com/8c5yiw9wLT
कर्नाटक के दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं खड़गे
कर्नाटक के दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 80 वर्षीय खड़गे ने 17 अक्टूबर को हुए ऐतिहासिक चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी 66 वर्षीय थरूर को मात दी थी। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।
खड़गे के सामने चुनौतियां भी अपार
मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही कई चुनौतियां भी उनके सामने हैं। दरअसल वह ऐसे समय में अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि देश के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस कई गुटों में बंट चुकी है। इतना ही नहीं कांग्रेस कई राज्यों में भी दो फाड़ है। राजस्थान का सियासी संकट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कई राज्यों में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है, ऐसे में उनके सामने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दोबारा अपने जनाधार को पाना होगा और कांग्रेस को एकजुट करने का चैलेंज है।
कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया
मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के साथ पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह खड़गे के नामांकन के मौके पर असंतुष्ट नेताओं ने शामिल होकर पार्टी में एकजुटता की वापसी का संकेत देने की कोशिश की थी वह बुधवार को कहीं ज्यादा प्रभावी रूप में नजर आएगी।
Mallikarjun khadge ने जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की
कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समता स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की।
दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समता स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/t7KUbUnOrJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2022
48 दिनों बाद दिल्ली आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिन के दीवाली ब्रेक में 48 दिनों बाद पहली बार दिल्ली आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खड़गे को पार्टी की कमान सौंपे जाने के इस कार्यक्रम के बाद राहुल गुरूवार से अगले चरण की शुरूआत के लिए तेलंगाना रवाना हो जाएंगे।
आखिरी समय तक राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की कोशिश हुई: गहलोत
राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत आखिरी मिनट तक राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश की गई क्योंकि वही मोदी और सरकार को चुनौती दे सकते हैं। आज एक नई शुरुआत है। हम मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई देते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
हम सब की जिम्मेदारी है पार्टी को मजबूत करें: अशोक गहलोत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली प्रवास के दौरान कहा कि आज मल्लिकार्जुन खड़गे साहब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। सोनिया जी ने जो फैसला किया कि गैर-गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बने और खड़गे जी बन भी गए हैं तो हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे हम कामयाब करें और पार्टी को मजबूत करें।
कांग्रेस मुख्यालय में विशेष तैयारियां, ये नेता होंगे शामिल
कांग्रेस मुख्यालय में खड़गे का नेतृत्व काल शुरू होने को यादगार बनाने के लिए पार्टी की ओर से विशेष तैयारियां भी की गई है। इसमें सोनिया, राहुल के अलावा पार्टी शासित दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ, सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं, सांसदों, राज्यों के मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।
पदभार ग्रहण से पहले मल्लिकार्जुन खड़ने ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
Delhi | Congress President-elect Mallikarjun Kharge pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat
— ANI (@ANI) October 26, 2022
Kharge will today take the charge as national president of the Congress party. pic.twitter.com/nq8MT5KJHD
mallikarjun khadge ने शांति वन में जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की
कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांति वन में जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांति वन में जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/uNlZsWkrp7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2022
खड़गे ने राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजीव गांधी स्मारक पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजीव गांधी स्मारक पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/NVHcnGoPlt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2022
24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए।
खड़गे ने थरूर को 6,825 वोंटों से हराया
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शशि थरूर ने दावा ठोका था। इस चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोट से मात दी थी। खड़गे को 7897 वोट मिले थे। वहीं, शशि थरूर के खाते में 1072 वोट आए थे।
मल्लिकार्जुन खड़गे आज पदभार ग्रहण करेंगे
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पदभार ग्रहण करेंगे। 24 साल बाद बने गैर गांधी अध्यक्ष के समारोह में अभी तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के साथ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।