Move to Jagran APP

मोदी भारत में वही करना चाहते हैं जो जर्मनी में हिटलर ने किया था : मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल किया, संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का भाजपा ने सम्मान किया है?

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM (IST)
मोदी भारत में वही करना चाहते हैं जो जर्मनी में हिटलर ने किया था : मल्लिकार्जुन खड़गे
मोदी भारत में वही करना चाहते हैं जो जर्मनी में हिटलर ने किया था : मल्लिकार्जुन खड़गे

 मुंबई, प्रेट्र। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं, जो तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। कर्नाटक से सांसद खड़गे रविवार को बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित 'संविधान बचाव परिषद' में बोल रहे थे।

loksabha election banner

खड़गे ने कहा कि राजग के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है। लेकिन, उनकी पार्टी आरएसएस और भाजपा को उसी तरह से संविधान को नष्ट करने नहीं देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है बल्कि समान रूप से हर भारतीय से है। उन्होंने सवाल किया, 'संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का भाजपा ने सम्मान किया है?'

उन्होंने कहा कि भाजपा बीते चार वर्षो में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी। उनके पास कांग्रेस पर अंगुली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 वर्षो में क्या किया?

महाराष्ट्र के प्रभारी कांग्रेस महासचिव खड़गे ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को नष्ट कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है। यह देश में तानाशाही लाना चाह रही है। संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की भाजपा की कोशिश से लड़ने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.