Move to Jagran APP

मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, कांग्रेस जीतेगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव; पार्टी आलाकमान तय करेगा CM

Karnataka assembly Polls 2023 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनाव जीतेगी और आलाकमान विजयी उम्मीदवारों की राय के साथ मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेगा।कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashPublished: Wed, 29 Mar 2023 03:25 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 03:25 PM (IST)
मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, कांग्रेस जीतेगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव; पार्टी आलाकमान तय करेगा CM
मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, कांग्रेस जीतेगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव; पार्टी आलाकमान तय करेगा CM

नई दिल्ली, एजेंसी। Karnataka assembly Polls 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनाव जीतेगी और आलाकमान विजयी उम्मीदवारों की राय के साथ मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेगा।

loksabha election banner

बता दें कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगे चुनाव प्रचार

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान खरगे ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस मजबूत है और पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का कांग्रेस हर तरीके से प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर काम किया है। कांग्रेस की चुनाव जीतने की पूरी संभावना है, इसलिए राज्य का दौरा खुद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कैबिनेट के अन्य मंत्री भी कर रहे हैं।

'कांग्रेस मजबूत है और जीतेगी'

खरगे ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के इतिहास में यह पहली बार है कि इतने लोग कांग्रेस के पीछे पड़ गई हैं। लेकिन कांग्रेस वहां मजबूत है और जीतेगी।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हमारी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी राज्य का दौरा करेंगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष ने यह नहीं बताया कि पार्टी को चुनावों में कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की जीत की सटीक संख्या की घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि पार्टी जीत जाएगी।

कांग्रेस ने बोम्मई सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले आज, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने बसवराज बोम्मई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जितनी जल्दी इसे बर्खास्त किया जाए, राज्य के लिए उतना ही अच्छा होगा। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है, हम चाहते हैं कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस सरकार को जितनी जल्दी बर्खास्त किया जाए, राज्य और देश के लिए उतना ही अच्छा है। यह चुनाव विकासोन्मुखी और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य और देश के लिए होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.