Move to Jagran APP

देवड़ा का इस्तीफा अस्‍वीकार, एकनाथ के साथ मिलकर करेंगे काम : मल्लिकार्जुन खड़गे

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया है कि मिलिंद देवड़ा ने अपना इस्‍तीफा जरूर सौंपा था लेकिन इसे स्‍वीकार नहीं किया गया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 04:46 PM (IST)
देवड़ा का इस्तीफा अस्‍वीकार, एकनाथ के साथ मिलकर करेंगे काम : मल्लिकार्जुन खड़गे
देवड़ा का इस्तीफा अस्‍वीकार, एकनाथ के साथ मिलकर करेंगे काम : मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर कई तरह की भ्रांतियां सामने आई हैं। ऐसी अटकलें थी कि जब से मिलिंद देवड़ा जी ने इस्तीफा सौंपा है वह काम नहीं कर रहे हैं, यह पूरी तरह गलत है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा जरूर सौंपा था लेकिन इसे स्‍वीकार नहीं किया गया है। एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह मिलिंग देवड़ा के साथ ही मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे।

loksabha election banner

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा 2019 चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी में शुरू हुई इस्तीफों की मुहिम की एक कड़ी माना जा रहा था। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आने के बाद मुंबई की सियासत का सीन एकबार फिर बदल गया है। 

उल्‍लेखनीय है कि मिलिंद देवड़ा को लोकसभा चुनाव के महीने भर पहले ही मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन उनके नेतृत्व में मुंबई से कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया। लगातार दूसरे लोकसभा चुनाव में मुंबई की सभी छह सीटें भाजपा-शिवसेना गठबंधन की झोली में चली गईं। 26 जून को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक में उन्होंने अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। यहां यह भी बता दें कि मिलिंद देवड़ा और संजय निरूपम के बीच गहरे मतभेद रहे हैं। देवड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने तंज कसते हुए कहा की इस्तीफा है या ऊपर चढऩे की सीढ़ी, पार्टी को ऐसे 'कर्मठ ' लोगों से सावधान रहना चाहिये। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.