Move to Jagran APP

पीएम मोदी पर 'रावण' वाली टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खरगे की सफाई, बोले- मैंने केवल नीतियों की आलोचना की

Mallikarjun Kharge on modi रावण विवाद पर खरगे बोले कि भाजपा मेरे बयान का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि रावण का जिक्र कर वो केवल भाजपा की नीतियों का विरोध कर रहे थे।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaPublished: Sat, 03 Dec 2022 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 12:39 PM (IST)
पीएम मोदी पर 'रावण' वाली टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खरगे की सफाई, बोले- मैंने केवल नीतियों की आलोचना की
रावण विवाद पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

अहमदाबाद, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी 'रावण' वाली टिप्पणी को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सफाई दी है। भाजपा नेताओं की आलोचना का सामना कर रहे खरगे ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने गुजरात में चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं बल्कि नीतियों के बारे में होती है।

loksabha election banner

मेरे बयान का दुरुपयोग हुआः खरगे

खरगे ने रावण वाली अपनी टिप्पणी का मुद्दा गर्माने पर कहा कि यह भाजपा का काम है और वे चुनावी लाभ के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे लिए राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं है। यह नीतियों पर आधारित होती है।

भाजपा में लोकतंत्र की भावना का अभाव

विवाद पर पहली दफा बोले खरगे ने कहा कि वह प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास करते हैं, लेकिन भाजपा की राजनीति की शैली में अक्सर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है क्योंकि वे इसे केवल एक व्यक्ति पर केंद्रित रखते हैं, जो हर जगह रहता है।

आम आदमी पार्टी केवल कांग्रेस के वोट काटने का कर रही काम

गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की संभावनाओं पर खरगे ने कहा कि केजरीवाल केवल भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी किसी के इशारे पर कांग्रेस के वोटों को विभाजित करने का काम कर रही है।

खरगे ने रावण से की थी पीएम मोदी की तुलना 

बता दें कि अहमदाबाद में एक रैली के दौरान खरगे ने पीएम की तुलना रावण से की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी सभी चुनावों में लोगों से "अपना चेहरा देखकर" वोट करने के लिए कहते हैं। "क्या पीएम के रावण की तरह 100 सिर वाले हैं?" भाजपा ने इस टिप्पणी को हर गुजराती का अपमान बताया था और गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान एक बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.