पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा ने कहा- यह हर एक गुजराती का अपमान
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गुजरात के बेटे (नरेन्द्र मोदी) के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। (फाइल फोटो)
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव अब अपने अहम मोड़ पर आ गया है। नेताओं की तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गुजरात के बेटे (नरेन्द्र मोदी) के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है और यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है। यह सिर्फ पीएम मोदी का अपमान नहीं है। यह हर एक गुजराती का अपमान है।
BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses a press conference at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/jDdyrm1LYl
— BJP (@BJP4India) November 29, 2022
भाजपा नेता पात्रा ने कहा कि इस प्रकार की गाली-गलौज देश के प्रधानमंत्री के लिए करना उचित नहीं है। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई।
पीएम मोदी के चेहरे पर वोट मांगने पर कसा तंज
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। सभी दलों ने अपनी ताकत झोंककर जीत के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार किया है। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर वोट मांगने पर तंज कंसा है। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें: Fact Check: कर्नल नवजोत सिंह बल की पुरानी फोटो हो रही शेयर, ढाई साल पहले हो चुका है निधन
यह भी पढ़ें: चीन में दशकों बाद सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन, माओ के बाद सबसे मजबूत नेता जिनपिंग को हटाने तक के नारे लगे
संवैधानिक पदों का विरोध करने पर उतर आई कांग्रेस: पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति का विरोध करते करते संवैधानिक पदों का विरोध करने पर उतर आई है। खरगे का पीएम मोदी के बारे में वक्तव्य संयोग नहीं वोट बैंक प्रयोग और उद्योग है। साथ ही कहा कि कांग्रेस अभिजात वर्ग और वंशवाद की पार्टी है। यह राज शाही मानसिकता से ग्रसित है। कांग्रेस एक ऐसे पीएम को स्वीकार नहीं कर सकती है, जो एक विनम्र परिवार से आता है। यह एक चायवाला था... जो गरीब समाज से आता है।