विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कांग्रेस ने संविधान से लेकर सिखों तक का अपमान किया', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार

Published: Thu, 05 Feb 2026 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:04 PM (IST)

बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा जारी है। बुधवार को विपक्षी सांसदों के हंगामे के ...और पढ़ें

लोकसभा में भारी हंगामा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन (फोटो सोर्स- राज्यसभा टीवी)

लोकसभा में भारी हंगामा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन (फोटो सोर्स- राज्यसभा टीवी)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में भारी हंगामा जारी है। बुधवार को जहां विपक्षी सांसदों ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन टल गया था। अब पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में अपना भाषण दिया।

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भाषण है।

खरगे पर पीएम मोदी का तंज

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी तंज कसा और कहा कि वे बैठ कर नारेबाजी करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मेरी एक प्रार्थना है खरगे जी के लिए वो बैठकर भी नारे लगा सकते हैं। ताकी उनको कष्ट नहीं हो।"

विपक्षी सांसदों का राज्यसभा से वॉकआउट

पीएम मोदी ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि हमें हर लक्ष्य को प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की और फिर सभी ने वॉकआउट कर लिया। 

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश दिन-प्रतिदिन युवा होता जा रहा है और विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत हर चुनौतियों का समाधान दे रहा है, तेज गति से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और हर क्षेत्र में विश्वास से आगे बढ़ रहा है देश।

बजट पर पीएम मोदी का भाषण

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति जी ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति जी ने इस देश के मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि... सभी विषयों को विस्तार से रखते हुए भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजाया है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की है। हर वर्ग के सामर्थ्य को उन्होंने शब्दांकित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति एक विश्वास व्यक्त किया है। ये हम सभी के लिए प्रेरक है।"

दूसरा क्वार्टर क्यों है निर्णायक?

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही निर्णायक है, जैसे पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर निर्णायक रहा था। उन्होंने कहा, "मैं साफ साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ये दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है, उतनी ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्र का हर व्यक्ति ये महसूस कर रहा है कि हम एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। अब हमें न रुकना है, न पीछे मुड़कर देखना है। हमें तेज गति से चलना है और लक्ष्य प्राप्त करके ही आगे बढ़ना है। उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

'हमारा देश युवा होता जा रहा है'

पीएम मोदी ने कहा, "सबसे बड़ी बात विश्व के समृद्ध से समृद्ध देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं। वहां की आबादी उम्र के उस पर पड़ाव पर पहुंची है, हम जिन्हें बुजुर्ग के रूप में जानते हैं। हमारा देश ऐसा है जो विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है, उसी समय दिनोंदिन हमारा देश युवा होता जा रहा है। युवा आबादी वाला देश है।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह भारत के प्रति विश्व का आकर्षण बढ़ा है, उसमें भी विश्व, भारत के टैलेंट का माहत्म्य समझ रहा है। आज हमारे पास दुनिया का बहुत ही महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पुल है, जिसके पास सपने भी हैं, संकल्प भी है और सामर्थ्य भी है। शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, उन चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बना हुआ है"

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सोच है कि 140 करोड़ देशवासी, इतने सामर्थ्यवान हैं कि वे चुनौतियों को समाधान दे सकते हैं, क्योंकि हमें अपने देशवासियों पर भरोसा है। लेकिन कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है। लेकिन मैंने देश और दुनिया के सामने कहा है- चुनौतियां कितनी ही क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास हैं।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शासन की कार्यशैली रही है- लटकाना, अटकाना, भटकाना। ये लोग सिर्फ जीप और खच्चर वाला मॉडल ही जानते हैं। मैं एक बात बताना चाहता हूं- जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, उसके पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बांधने की कल्पना की थी। विषय तो पक्का हो गया, सरदार साहब नहीं रहे। नेहरू जी ने शिलान्यास किया, लेकिन उसका उद्घाटन मैंने किया जब प्रधानमंत्री बना... ये कांग्रेस का हाल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात करने के विषय में भी हमारे देश के अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा। इस देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। छोटे किसानों की तरफ कभी देखा नहीं गया।

पीएम मोदी ने कहा, "लेकिन हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति एक दर्द था, जमीनी हकीकतों से परिचित थे और उसी के कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर के आए और अब इतने कम समय में हमारे छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपए हमने दिया है।

क्या ट्रंप के दावे के बाद भी रूस से तेल खरीदेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब