विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने दिया शिवसेना से इस्तीफा

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Mon, 18 Jul 2022 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jul 2022 04:42 PM (IST)

Maharashtra Politics शिवसेना की तरफ से नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामदास कदम ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामदास कदम ने दिया इस्तीफा।
नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामदास कदम ने दिया इस्तीफा।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र की सत्ता से बाहर हो चुकी उद्धव ठाकरे की शिवसेना को आज एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी में आज एक बार फिर टूट की बात सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामदास कदम ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले कदम के बेटे और विधायक योगेश कदम भी उद्धव ठाकरे से बगावत कर चुके हैं। योगेश उन विधायकों में शामिल हैं जो गुवाहाटी में ही शिंदे खेमे के साथ जुड़ गए थे।

पद न मिलने से नाराज थे कदम

कदम ने राज्य में भाजपा-शिवसेना सरकार में राज्य के पर्यावरण मंत्री के रूप में कार्य किया था। जब ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी तब उन्हें कोई मंत्री पद नहीं दिया गया था और जाहिर तौर पर वे इसलिए नाराज थे। उन्हें पिछले साल राज्य विधान परिषद के सदस्य के रूप में एक और कार्यकाल से भी वंचित कर दिया गया था।

20 जुलाई को शिंदे सरकार के भाग्य का फैसला

बता दें कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के भाग्य का फैसला 20 जुलाई को होने वाला है। शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को राहत देते हुए 16 विधायकों की अयोग्यता मामले को टाल दिया था।