Move to Jagran APP

Maharashtra Political Crisis: संजय राउत का दावा- मुंबई लौटते ही साथ आएंगे बागी विधायक, पैसे के बल पर कोई नहीं कर सकता 'शिवसेना' को हाइजैक

Maharashtra Political Crisis शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी बहुत बड़ी है और इतनी आसानी से हाईजैक नहीं किया जा सकता। यह हमारे खून से बनी है। इसे बनाने के लिए कई लोगों ने कुर्बानी दी। इसे पैसे से कोई नहीं तोड़ सकता है।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 12:28 PM (IST)
Maharashtra Political Crisis: संजय राउत का दावा- मुंबई लौटते ही साथ आएंगे बागी विधायक, पैसे के बल पर कोई नहीं कर सकता 'शिवसेना' को हाइजैक
Maharashtra Political Crisis: संजय राउत ने किया बागी विधायकों को लेकर दावा (फोटो: एएनआइ)

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि हमें यकीन है कि एक बार (बागी) विधायक मुंबई वापस आ जाएंगे, वे फिर से हमारे पक्ष में लौट आएंगे। साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस (भाजपा नेता) को सलाह दूंगा कि इस मामले में शामिल न हों और जो कुछ भी उनकी गरिमा के लिए बचा है, उसे बचाएं। हम चुनाव में एक-दूसरे को देखेंगे।

loksabha election banner

राउत बोले- शिवसेना को कोई हाईजैक नहीं कर सकता

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी आज की कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई निर्णय होंगे। ये पार्टी राज्य और देश में बहुत बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को बनाने में बालासाहेब जी, उद्धव जी और सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है। इस पार्टी पर कोई आसानी से डाका नहीं डाल सकता है। केवल पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता है। अभी जो संकट है उसे हम संकट नहीं मानते बल्कि ये हमारे लिए पार्टी विस्तार का बहुत बड़ा मौका है।

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, बागी विधायक करेंगे मंथन

बता दें कि शिवसेना ने आज दोपहर एक बजे सेना भवन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए आज दोपहर गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में बागी विधायक महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर मंथन करेंगे।

ठाणे पुलिस ने लगाई धारा 144

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए ठाणे जिला प्रशासन ने 30 जून तक जिले में किसी भी तरह के राजनीतिक जुलूस, सभा या नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ठाणे पुलिस ने फिलहाल ठाणे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.