Move to Jagran APP

Maharashtra Political Crisis: अशोक गहलोत बोले, राजस्थान में विधायकों को दस-दस करोड़ दिए थे, अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का प्रयास

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के बहने एक बार फिर राजस्थान के सियासी संकट की चर्चा की है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में दस-दस करोड़ रुपए तो विधायकों को दिए जा चुके थे। लेकिन पता नहीं बाद में क्या हुआ।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 09:17 PM (IST)
Maharashtra Political Crisis: अशोक गहलोत बोले, राजस्थान में विधायकों को दस-दस करोड़ दिए थे, अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का प्रयास
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के बहने एक बार फिर राजस्थान के सियासी संकट की चर्चा की है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में दस-दस करोड़ रुपए तो विधायकों को दिए जा चुके थे। लेकिन पता नहीं बाद में क्या हुआ। कांग्रेस और सरकार को समर्थन कर रहे विधायक 34 दिन तक मेरे साथ रहे। हमारे साथ होटल में रह रहे विधायकों को बाहर निकलते ही दस करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव किया गया।

loksabha election banner

मध्‍य प्रदेश में गिराई गई सरकार

मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, मध्यप्रदेश में सरकार को गिरा दिया गया। मध्यप्रदेश में प्रत्येक विधायक को 35-35 करोड़ रुपए देने की बात उस समय सुनी थी। मध्यप्रदेश में इन्होंने जो कुकर्म किया, उसको हम समय पर समझ गए और राजस्थान की सरकार बच गई। गहलोत ने कहा कि अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षडयंत्र किया गया है। विधायकों को सूरत लेकर चले गए हैं। महाराष्ट्र में विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।

महाराष्‍ट्र में सरकार गिराने का पडयंत्र

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में पहले भी तमाशा हुआ था वह सबके सामने है। अचानक सुबह साढ़े छह बजे शपथ करवा दी गई थी। उस समय महाराष्ट्र में सीएम पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट किया था कि मोदी है तो मुमकीन है। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश में सरकार गिराई गई फिर राजस्थान में प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षडयंत्र हो रहा है। सीएम ने कहा, न्यायपालिका दबाव में है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का गलत उपयोग हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.