विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद तेज, अमित शाह के आवास पर बैठक खत्म; एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार निकले

Published: Thu, 28 Nov 2024 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2024 04:36 AM (IST)

महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक खत्म गई है। बैठक में ...और पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमित शाह के आवास पर दिल्ली में हो रही बैठक पर सभी की निगाहें
  2. बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार मौजूद
  3. मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक खत्म हो गई है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा के लिए महायुति गठबंधन के नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार नई दिल्ली पहुंचे थे। उम्मीद है कि अमित शाह समेत भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन बैठकों के दौरान अगले मुख्यमंत्री पर फैसले को अंतिम रूप देगा।

एकनाथ शिंदे के दिल्ली पहुंचे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम और पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे के दिल्ली पहुंचने पर शिवसेना सांसदों ने उनका स्वागत किया। वहीं, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, राकांपा प्रमुख अजित पवार और अन्य महायुति नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमने अमित शाह और जे.पी. नड्डा से चर्चा की...महायुति की एक और बैठक होगी। इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। बैठक मुंबई में होगी..."

महायुति को मिला है भारी बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर फैसला नहीं हुआ है। 280 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 132 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसके सहयोगियों- एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें हासिल कीं।

एकनाथ शिंदे ने कहा था- पीएम मोदी का फैसला मानेंगे

मुंबई से पहुंचे एकनाथ शिंदे सीधे अमित शाह के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से मौजूद थे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिए गए फैसले का पालन करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि ऐसी खबरें आई हैं कि फडणवीस का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय समझे जाने की धारणा के बावजूद भाजपा नेतृत्व अपने कुछ मराठा नेताओं के नामों पर विचार कर रहा है।

मुख्यमंत्री के चयन में जातिगत समीकरण की बड़ी भूमिका होने वाली है, क्योंकि सभी दलों के 288 विधायकों में से अधिकतर मराठा समुदाय से हैं।फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से हैं और पहली बार 2014 में मुख्यमंत्री बने थे और फिर 2019 में कुछ समय के लिए फिर से मुख्यमंत्री बने।

सूत्रों ने कहा है कि यदि आरएसएस की चली तो फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की। विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं। एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।

शिंदे के उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने की संभावना बहुत कम

शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने गुरुवार को कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री द्वारा नई सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने की संभावना नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरशाट ने हालांकि कहा कि ¨शदे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वह शायद उप मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहेंगे।