Move to Jagran APP

महाराष्ट्र - हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर सोनिया गांधी पार्टी महासचिव संग करेंगी बैठक

महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में पार्टी दोनों ही जगह सरकार बनाने से चूक गई है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव एवं पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 04:49 PM (IST)
महाराष्ट्र - हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर सोनिया गांधी पार्टी महासचिव संग करेंगी बैठक
महाराष्ट्र - हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर सोनिया गांधी पार्टी महासचिव संग करेंगी बैठक

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर मंथन करने को तैयार है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दो नवंबर को फ्रंटल संगठन प्रमुखों एवं पार्टी महासचिव संग बैठक करेंगी।

loksabha election banner

हरियाणा में कांग्रेस को मिली 31 सीटें

हाल ही में आए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों में पार्टी दोनों ही राज्यों में सरकार बनाने से चूक गई। हरियाणा की 90 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस की 31 सीटों पर जीत हुई थी। जबकि, भाजपा के खाते में 40 और जेजेपी को 10 सीट मिलीं।

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सिटें मिली हैं। महाराष्ट्र में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। 

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन है। कांग्रेस को एनसीपी से भी कम सीटें मिली हैं। वहीं, हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव के मुताबिक इस बार सीटों में इजाफा हुआ है।

गौरतलब है कि आम चुनाव के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव हुए हैं। आम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी, तब पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथ में थी। इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में है।

दो नवंबर को होने जा रही बैठक में सोनिया गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पर पार्टी महासचिव और शीर्ष पदाधिकारियों संग चुनाव की समीक्षा करेंगी और आगे की रणनीति तैयार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Article 370 हटने के बाद पहली बार EU प्रतिनिधिमंडल का कश्‍मीर दौरा, PM मोदी से ली हालात की जानकारी

यह भी पढ़ें: Deputy CM दुष्‍यंत चौटाला का हुड्डा पर हमला, बोले- जमीन घोटाले कर हरियाणा को लूटा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.