विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महायुति में अब CM फेस पर खींचतान, शिंदे बोले- ज्यादा सीट का मतलब सीएम नहीं; फडणवीस का भी आया बयान

Published: Sat, 23 Nov 2024 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 01:02 PM (IST)

Maharashtra Election Result महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत होती दिख रही है। विधानसभा की कुल 288 सीटों में से ...और पढ़ें

Maharashtra Election Result महाराष्ट्र में महायुति की लहर।
Maharashtra Election Result महाराष्ट्र में महायुति की लहर।

HighLights

  1. महाराष्ट्र में महायुति को मिला बंपर बहुमत।
  2. अकेली भाजपा 125 सीटों पर चल रही आगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Maharashtra Election Result  महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन की बंपर जीत हुई है। विधानसभा की कुल 288 सीटों में से भाजपा गठबंधन 219 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, भाजपा अकेले 124 सीटों पर आगे है तो शिंदे की शिवसेना 55 सीटों पर आगे हैं। 

अब बड़ी जीत के बीच सीएम पद को लेकर महायुति में खींचतान शुरू हो गई है।

शिंदे बोले- ज्यादा सीट लाने से कुछ नहीं होता

एकनाथ शिंदे ने चुनावी परिणाम पर रिएक्शन दिया है। शिंदे ने कहा कि अगर चुनाव में कोई ज्यादा सीट ले आता है तो वो सीएम फेस नहीं होता है। शिंदे के बयान से साफ हो गया है कि उन्होंने सीएम पद पर दावा ठोक दिया है। 

फडणवीस बोले- मिलकर चुनेंगे सीएम

दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की उम्मीद से बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम पद का फैसला मिलकर किया जाएगा।  

ये है समीकरण

सीएम फेस की रेस में देवेंद्र फडणवीस का पलड़ा भारी दिख रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र में भाजपा 145 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और वो 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा का जीत का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर लड़कर 53 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की बंपर जीत में फडणवीस को प्रमुख चेहरा माना जा रहा है।

एकनाथ शिंदे को भी सीएम बनने की रेस में पीछे नहीं माना जा सकता है। दरअसल, शिंदे ने ऐसे समय में भाजपा का साथ दिया था, जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी। शिंदे ने शिवसेना को तोड़कर उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका दिया था। इसी कारण भाजपा उन्हें इनाम दे सकती है।