विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Election 2024: नामांकन खत्म, कांग्रेस की टेंशन शुरू; अब बागियों को मनाने में क्यों जुटी पार्टी?

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Wed, 30 Oct 2024 03:41 PM (IST)

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र चुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी की टेंशन बढ़ गई है। ...और पढ़ें

Maharashtra Election 2024 नाना पटोले और खरगे की बढ़ी टेंशन।
Maharashtra Election 2024 नाना पटोले और खरगे की बढ़ी टेंशन।

HighLights

  1. कांग्रेस बागियों को नामांकन वापस लेने के लिए राजी करने में जुटी।
  2. MVA और महायुति दोनों के बागियों ने बढ़ाई टेंशन।

पीटीआई, मुंबई। Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में नामांकन की प्रक्रिया खत्म होते ही कांग्रेस पार्टी की टेंशन बढ़ गई है। पार्टी को अब अपने ही बागियों से डर सताने लगा है। इसके चलते वो बागियों को मनाने में जुट गई है।

बागियों को मनाने में जुटी पार्टी

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अपने नेताओं को ये सुनिश्चित करने को बोला है कि सभी बागी नामांकन वापस ले लें और उन्होंने जोर दिया कि राज्य विधानसभा चुनावों में एमवीए सहयोगियों के बीच कोई लड़ाई न हो। चेन्निथला ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने महायुति सहयोगियों की सीटें पर कब्जा किया है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने गठबंधन सहयोगियों के साथ समान व्यवहार किया है।

महायुति और एमवीए की बढ़ी सिरदर्दी

बता दें कि महाराष्ट्र में प्रमुख राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं में विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि टिकट से वंचित पार्टी नेताओं ने अपने ही नेतृत्व को चैलेंज कर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया है, जो महायुति और एमवीए दोनों के लिए सिरदर्द बन गया है।

4 नवंबर को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है और उसके बाद यह साफ हो जाएगा कि मैदान में अभी भी कितने बागी बचे हैं।

कांग्रेस को उम्मीद, बागी नामांकन वापस लेंगे

एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं, जबकि महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। महाराष्ट्र के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी चेन्निथला ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता नसीम खान को समाजवादी पार्टी से बात करने के लिए कहा गया है और उन्हें उम्मीद है कि (बागियों द्वारा नामांकन का) मुद्दा 4 नवंबर तक सुलझ जाएगा। 

सपा से भी चल रही बात

उन्होंने कहा कि सभी बागी वापस चले जाएंगे। एमवीए में कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी। बालासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार और नाना पटोले बागियों से बात करेंगे।" उन्होंने कहा, "एमवीए की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है," उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्षी सहयोगी राज्य विधानसभा चुनाव अनुशासन के साथ लड़ेंगे। महायुति गठबंधन को "अजीब" करार देते हुए चेन्निथला ने दावा किया कि भाजपा ने सहयोगी एनसीपी और शिवसेना को आवंटित सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने कहा कि कोई महायुति नहीं है, बल्कि केवल भाजपा ही चुनाव लड़ रही है।