विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Election: अब तक कंफ्यूजन में महायुति और MVA, नामांकन खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी; कई सीटों पर सस्पेंस जारी

Published: Tue, 29 Oct 2024 09:32 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Oct 2024 10:10 AM (GMT+05:30)

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में नामांकन खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी है और महाविकास आघाड़ी और महायुति अब ...और पढ़ें

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में राजनीति तेज।
Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र में राजनीति तेज।

HighLights

  1. महाराष्ट्र में कई सीटों के बंटवारे को लेकर सस्पेंस अभी तक जारी।
  2. MVA और महायुति अब तक सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतार पाई।

जेएनएन, मुंबई। Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही गठबंधन की राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं चलता दिख रहा है। नामांकन खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी है और महाविकास आघाड़ी और महायुति अब तक सीट शेयरिंग पर कंफ्यूजन में है और कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं कर पाए हैं। 

कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तक जारी नहीं

सत्तारूढ़ गठबंधन या विपक्षी मोर्चे में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इस पर तस्वीर साफ नहीं हुई है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन, सत्तारूढ़ गठबंधन में सात सीटों पर नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

MVA में भी सभी सीटों पर नाम फाइनल नहीं

दूसरी तरफ मामला और फंसा हुआ है। सीटों के बंटवारे को लेकर हफ्तों तक सुर्खियों में रही महा विकास अघाड़ी ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाया है। 16 सीटों पर गठबंधन ने कोई घोषणा नहीं की है, जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सहित इसके अन्य सहयोगी इंतजार कर रहे हैं।

BJP ने 146 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' में भाजपा ने अब तक 146 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, हालांकि उसने शुरू में कहा था कि वो 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, उसने चार सीटें अपनी सहयोगी पार्टियों जन सुराज्य शक्ति, युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के लिए छोड़ी हैं।

शिंदे गुट और अजित पवार की पार्टी का ये है हाल

दूसरी और शिंदे गुट कुल 80 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा की तरह, शिवसेना ने भी अपने हिस्से में से दो सीटें छोटे दलों को दी हैं - एक जन सुराज पार्टी और एक राजश्री शाहूप्रकाश अघाड़ी को।

वहीं, अजित पवार के लिए संभावित रूप से छोड़ी गई 58 सीटों में से 51 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। महायुति अब तक 7 सीटों पर फैसला नहीं कर पाई है।

16 सीटों पर MVA ने अब तक नहीं उतारे उम्मीदवार

एमवीए में कांग्रेस ने पहले ही 103 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, शिवसेना उद्धव गुट ने 87 और शरद पवार की एनसीपी ने 82 सीटों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ राज्य की 288 सीटों में से एमवीए ने कुल 272 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। 

अब तक 16 सीटों पर गठबंधन कंफ्यूजन में है और फैसला नहीं ले पाया है।