विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Cabinet List: महाराष्ट्र कैबिनेट में कई चौंकाने वाले नाम, फडणवीस मंत्रिमंडल की लिस्ट आई सामने; शपथ आज

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 15 Dec 2024 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2024 01:10 PM (IST)

Maharashtra Cabinet List महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा। महायुति के 32 विधायक मंत्री पद की शपथ ...और पढ़ें

Maharashtra Cabinet List महाराष्ट्र की कैबिनेट लिस्ट आई सामने। (फाइल फोटो)
Maharashtra Cabinet List महाराष्ट्र की कैबिनेट लिस्ट आई सामने। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिवसेना के 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
  2. नागपुर में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। कई बैठकों के बाद एकमत हुए महायुति के तीनों दलों ने मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। शिवसेना के 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें से 7 नए चेहरे होंगे। 

आज शाम 4 बजे नागपुर के राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद आज ही मंत्रालयों का वितरण किया जाएगा। विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन भी आना शुरू हो गए हैं। इनमें भाजपा के विधायक भी शामिल हैं। 

पंकजा मुंडे बनेंगी मंत्री

महाराष्ट्र कैबिनेट में पंकजा मुंडे को भी जगह मिली है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस की टीम में काम करने का मौका मिल रहा है। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और चंद्रशेखर बावनकुले का आभार व्यक्त करती हूं।

शिवसेना के 5 विधायकों को फिर मौका

शिवसेना के 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें से सात नए चेहरे हैं। विधायक भरतशेत गोगावले ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे होगा। गोगावले ने कहा कि वो मंत्री बनने वाले हैं। वहीं उनकी पार्टी के 7 लोग नए हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे और 5 को फिर से शामिल किया जा रहा है।

BJP के गिरीश महाजन तीसरी बार बनेंगे मंत्री

इस बीच, भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने कहा कि उन्हें राज्य भाजपा प्रमुख का फोन आया है, जिसमें उन्हें मंत्री के रूप में चुने जाने की घोषणा की गई है।

महाजन ने एएनआई से कहा, 

राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे शाम 4 बजे (महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में) शपथ लेनी है। मैं तीसरी बार मंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।

योगेश रामदास कदम क्या बोले?

वहीं, शिवसेना विधायक योगेश रामदास कदम ने एएनआई से कहा कि अगर उन्हें मंत्री के रूप में सेवा करने की अनुमति दी जाती है तो वे एकनाथ शिंदे के आभारी होंगे। रामदास कदम ने कहा, "मैं आपको ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा, लेकिन शिवसेना में सबसे युवा विधायक के रूप में अगर मुझे मौका दिया जाता है, तो मैं महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए एकनाथ शिंदे का आभारी रहूंगा।

महायुति करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कल से नागपुर में राज्य का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। इसके चलते कैबिनेट विस्तार के बाद महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें महायुति आगामी कामकाज पर अपनी रणनीति को बताएगी।