Move to Jagran APP

BJP का राहुल गांधी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, राफेल पर बयान पर देश से माफी की मांग

भाजपा आज राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। वह उनसे राफेल मामले में पीएम मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है वाले बयान के लिए पूरे देश से माफी की मांग कर रही है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 12:46 PM (IST)
BJP का राहुल गांधी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, राफेल पर बयान पर देश से माफी की मांग
BJP का राहुल गांधी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, राफेल पर बयान पर देश से माफी की मांग

नई दिल्ली, एजेंसी। आज भाजपा देशभर में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता आज पूरे दिन देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राफेल मामले में राहुल गांधी से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज जाने के बाद भाजपा चाहती है कि वह देश से माफी मांगे।

loksabha election banner

राफेल मामले में राहुल गांधी से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज जाने के बाद कोलकाता में आज भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि राहुल गांधी अपने चौकीदार चोर है वाले बयान के लिए माफी मांगे। कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर फाड़ दिए।

महाराष्ट्र की सियासत इनदिनों रोज एक नई करवट ले रही है, यहां चुनावों के बाद से अबतक कोई सरकार नहीं बन पाई है। कांग्रेस, एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर कवायद में जुटी हुई हैं। इस बीच भाजपा, एक अन्य मुद्दे पर राज्य में कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र में भाजपा आज राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल पर समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए मुंबई में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

राहुल के खिलाफ भाजपा हमलावर

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिले कांग्रेस और राहुल गांधी से नसीहत के बाद भाजपा अब उनके खिलाफ हमलावर हो गई है। भाजपा आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा इस दौरान राहुल गांधी से उनके चौकीदार चोर है वाले बयान के लिए देश से माफी की मांग करेगी।

आज राहुल के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन

भाजपा आज पूरे देश मे प्रदर्शन कर राहुल को देश से माफी मांगने की मांग करेगी। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल न सिर्फ झूठ की राजनीति करते रहे हैं बल्कि लोगों को भ्रमित कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश भी करते रहे हैं। कोर्ट ने भी उन्हें चेतावनी दी है। ऐसे में उन्हें पूरे देश से राफेल मामले पर भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राफेल पर मोदी सरकार को क्लीनचिट

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ही राफेल मामले में एकबार फिर मोदी सरकार को क्लीनचिट देते हुए, उनके खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कई उदाहरण पेश करते हुए टिप्पणी की कि देश की सुरक्षा अहम है, इसलिए निर्णय लेने में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही राफेल की कीमतों पर भी कोई टिप्पणी नहीं की बल्कि ये भी कहा कि सेब और संतरे की तुलना नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- हमें दे रहे शाप कि कितने दिन चलेगी सरकार

इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने अपने अनुभवी अंदाज में शिवसेना को दिखाया आईना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.