Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश : नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दिग्विजय व कमलनाथ की सरकारें सबसे भ्रष्ट थीं

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ भी अपनी राय व्यक्त की है। साथ ही ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 01:45 PM (IST)
मध्य प्रदेश : नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दिग्विजय व कमलनाथ की सरकारें सबसे भ्रष्ट थीं
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा। (फोटो- एएनआइ)

जबलपुर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राज्य में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सरकार सबसे भ्रष्ट थी। कई रिपोर्टों में यह बात कही गई है। उन्होंने यह बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। राज्य में नक्सलियों के प्रभाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है।

loksabha election banner

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस नक्सलियों के हमलों को रोकने में असमर्थ थी। इस तरह के हमले उनके शासन में बढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि वो उनकी किसी भी गतिविधि को सफल नहीं होने देंगे। साथ ही इसे लेकर राज्य के सभी नागरिकों से चिंता नहीं करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भी प्रतिक्रिया दी।

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ' टुकडे टुकडे गैंग केवल आशंकाओं के आधार पर अभियान चला रहा है। पहले, उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अब कृषि कानून के खिलाफ कर रहे हैं। यह गिरोह सफल नहीं होगा।'

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया

बता दें कि अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों तैयारियां तेज कर दी हैं। अगामी बंगाल चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ' राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  कोयला माफिया और ड्रग माफियाओं को संरक्षण दे रही हैं। मुझे उम्मीद है कि वह फिर से राज्य की मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार संविधान का पालन करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.