Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश के राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने उपराष्ट्रपति नायडू से की मुलाकात

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल और केंद्रीय मंत्रियों में निर्मला सीतारमण अनुराग ठाकुर किरन रिजिजू और धर्मेद्र प्रधान समेत कई अन्य मंत्रियों ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 11:41 PM (IST)
मध्य प्रदेश के राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने उपराष्ट्रपति नायडू से की मुलाकात
मध्य प्रदेश के राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने उपराष्ट्रपति नायडू से की मुलाकात

नई दिल्ली, प्रेट्र। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल और केंद्रीय मंत्रियों में निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर, किरन रिजिजू और धर्मेद्र प्रधान समेत कई अन्य मंत्रियों ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। सभी उपराष्ट्रपति से अलग-अलग मिले। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं।

loksabha election banner

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हुए फेरबदल में कई नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किए गए हैं और कुछ का राज्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री के रूप में दर्जा बढ़ाया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शनिवार को नायडू से हुई मुलाकात औपचारिक थी। यह मुलाकात संसद का सोमवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र से पहले हुई है। नायडू राज्यसभा के सभापति भी हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दोनों वित्त राज्यमंत्रियों भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी ने भी उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। नायडू से मुलाकात करने पहुंचे अन्य मंत्रियों में शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान, पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंदर यादव तथा स्वास्थ्य एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार रेलवे, संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव, कानून मंत्री किरन रिजिजू, सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री एल. मुरुगन आदि भी मिलनेवालों में शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.