मंत्री जी के बिगड़े बोल,कहा 'भाजपा का दुर्भाग्य है कि उनके पास खुरदुरे चेहरे वाले नेता हैं'
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, भाजपा का दुर्भाग्य है कि उनकी पार्टी में खुरदरे चेहरे हैं। ऐसे चेहरे जिनको लोग नापसंद करते हैं।
भोपाल,एएनआइ। कैलाश विजयवर्गीय के प्रियंका गांधी पर विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, 'भाजपा का दुर्भाग्य है कि उनकी पार्टी में खुरदरे चेहरे हैं। ऐसे चेहरे जिनको लोग नापसंद करते हैं, एक हेमा मालिनी हैं, उसको जगह-जगह शास्त्रीय नृत्य करवाते रहते हैं। वोट कमाने की कोशिश करते हैं। चिकने चेहरे वाले उनके पास नहीं हैं।'
मेरा यह कहना है कि ईश्वर के प्रदत मानव होते हैं...अरे सराहना करो कि ईश्वर ने प्रियंका गांधी के इतना सुंदर बनाया जिससे ममत्तव, स्नेह झलकता है। ऐसे शब्दों के इस्तेमाल करके अपनी गरिमा कैलाश जी और भाजपा गिरा रहे हैं।
मेरा यह कहना है कि ईश्वर के प्रदत मानव होते हैं...अरे सराहना करो कि ईश्वर ने प्रियंका गांधी के इतना सुंदर बनाया जिससे ममत्तव, स्नेह झलकता है। ऐसे शब्दों के इस्तेमाल करके अपनी गरिमा कैलाश जी और भाजपा गिरा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं है। यही वजह है कि वह खूबसूरत चेहरे के दम पर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता अभिनेत्री करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की मांग कर रहे हैं। कुछ नेता तो अभिनेता सलमान खान को इंदौर से लड़ाने की बात कर रहे हैं। हाल के दिनों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी उनके सक्रिय राजनीति में आने की मांग की जाती थी।