VIDEO देखें - मध्य प्रदेश उपचुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए जमकर लग रहे लोक गीतों पर ठुमके
इस वीडियो में एक महिला और पुरुष प्रचार वाहन पर लोक गीत पर ठुमके लगाते हुए भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि सागर व आसपास के जिलों में आज भी लोक गीत काफी चलन में हैं। शादी-ब्याह में भी लोकगीत काफी सुनाई देते हैं।
सागर, एएनआइ। मध्य प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। यहां 28 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसलिए उम्मीदवार मतदान में जीत हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच लोकगीत भी खूब सुनाई दे रहे हैं। सागर में सुरखी से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत के लिए लोकगीतों पर ठुमके लगाकर मतदाओं से वोट की अपील की जा रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआइ ने इसका एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक महिला और पुरुष प्रचार वाहन पर लोक गीत पर ठुमके लगाते हुए भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि सागर व आसपास के जिलों में आज भी लोक गीत काफी चलन में हैं। शादी-ब्याह में भी लोकगीत काफी सुनाई देते हैं। इसलिए उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए लोकगीतों का सहारा ले रहा है।
दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 87, चार निर्दलीय, दो बसपा और एक समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इस समय 29 सीटें खाली हैं, जिनमें से दमोह विधानसभा को छोड़कर 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए बीते बुधवार अपना संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें बिहार की तर्ज पर मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वायरस की वैक्सीन देने का वादा किया गया है।
#WATCH Sagar, Madhya Pradesh: Dance performance to the tunes of folk songs of Bundelkhand seen as a part of campaigning for BJP candidate from Surkhi, Govind Singh Rajput. (29.10.2020)
Voting for the by-election to the state's legislative assembly to take place on November 3rd. pic.twitter.com/rhKa7P08j0— ANI (@ANI) October 30, 2020
गौरतलब है कि देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,648 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से मौतों की संख्या 563 रही है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। फिलहाल देश में 91 फीसद से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।