Move to Jagran APP

BJP सांसद के विवादित बोल, कहा- किसानों से कर्ज वसूलने आए तो...

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों से कर्ज वसूली को लेकर को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी किसानों से कर्ज वसूलने आएगा उसका हाथ तोड़ दिया जाएगा।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 11:26 AM (IST)
BJP सांसद के विवादित बोल, कहा- किसानों से कर्ज वसूलने आए तो...
BJP सांसद के विवादित बोल, कहा- किसानों से कर्ज वसूलने आए तो...

रीवा, एएनआइ। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों से कर्ज वसूली को लेकर को विवादित बयान दिया। मिश्रा ने इसे लेकर कमलनाथ सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि जो भी पुलिसकर्मी किसानों से कर्ज वसूलने आएगा उसका हाथ तोड़ दिया जाएगा और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया जाएगा।  

loksabha election banner

रीवा में पार्टी के 'किसान आक्रोश आन्दोलन' में बोलते हुए, यहां से सांसद जनार्दन मिश्रा ने राज्य सरकार पर किसानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यदि कांग्रेस या पुलिस में से कोई भी बदला लेने के मकसद से किसानों के पास आता है, तो उनका हाथ तोड़ दिया जाएगा और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

कांग्रेस सरकार पर मिश्रा का आरोप

मिश्रा ने इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस सरकार को विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति नहीं करने देंगे। 

पहले भी कई विवादित बयान दिए

63 साल के जनार्दन मिश्रा ने इससे पहले भी कई विवादित बयान दिए हैं। वह दो बार रीवा संसदीय सीट से चुनाव जीत चुके हैं। साल  2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें यहां से मैदान में उतारा। 

नगर आयुक्त को जिंदा दफन करने की दी थी धमकी 

सितंबर में, भाजपा सांसद मिश्रा ने रीवा के नगर आयुक्त सभाजीत यादव (IAS) को जिंदा दफन करने की धमकी दी थी। इस दौरान उन्होंने एक बैठक में कहा 'जब नगर आयुक्त आपके पास आते हैं और पैसे मांगते हैं, तो मुझे फोन करें। मैं आकर गड्ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दूंगा। अगर मैं समय पर नहीं आ सका, तो आप लोगों को यह करना पड़ेगा। इसलिए हर व्यक्ति कुदाल और कुल्हाड़ी अपने पास धारदार बनाकर  रखले। सांसद के बयान का वीडियो वायरल हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.