कांग्रेस में शामिल होने वाली अफवाहों को संजय पाठक ने किया खारिज, बोले- हमेशा भाजपा का हिस्सा रहूंगा
संजय पाठक ने ऐसी सभी खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि मैं भाजपा में था भाजपा में हुं और हमेशा भाजपा में ही रहूंगा।
भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय पाठक ने कहा है कि मैं हमेशा भाजपा में ही रहूंगा। उनका यह बयान उन खबरों पर आया है जिसमें उनके कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया जा रहा था। अब उन्होंने ऐसी सभी खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि मैं भाजपा का हिस्सा था, भाजपा का हिस्सा हुं और हमेशा भाजपा का ही हिस्सा रहूंगा।
इसके अलावा उन्होंने सीएम हाउस (CM Kamalnath's House) जाने की खबर को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के घर जाने की खबर पूरी तरह से गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया पर सिर झुका कर दिखाई जाने वाली तस्वीर भी मेरी नहीं है। मैं भाजपा का हिस्सा था, भाजपा का हिस्सा हुं और हमेशा भाजपा का हिस्सा ही रहूंगा।