Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश: बिसाहूलाल ने की कांग्रेस प्रत्याशी की दूसरी पत्नी पर अमर्यादित टिप्पणी

मध्य प्रदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट पर मचा घमासान कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा-मानहानि का दावा करूंगा। बिसाहूलाल ने कहा कि विश्वनाथ सिंह ने नामांकन फार्म में पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए दूसरी के बारे में बताया है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:55 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 06:55 AM (IST)
मध्य प्रदेश: बिसाहूलाल ने की कांग्रेस प्रत्याशी की दूसरी पत्नी पर अमर्यादित टिप्पणी
बिसाहूलाल ने की कांग्रेस प्रत्याशी की दूसरी पत्नी पर अमर्यादित टिप्पणी।

अनूपपुर, जेएनएन। मध्य प्रदेश के अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। बिसाहूलाल ने कहा कि विश्वनाथ सिंह ने नामांकन फार्म में पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए दूसरी के बारे में बताया है। दूसरी पत्नी का पूरा ब्योरा दिया है, पहली वाली का भी बताना चाहिए था। बिसाहूलाल ने कभी उनके बेहद नजदीकी रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है।

loksabha election banner

भाजपा का चाल और चरित्र जनता के सामने आ गया है। मेरी पत्नी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की गई है। मैं मानहानि का दावा करूंगा। - विश्वनाथ सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी, अनूपपुर

कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन फार्म में पत्नी के बारे में जो जिक्र किया गया, उसे लेकर यदि भाजपा प्रत्याशी को कोई आपत्ति थी तो शिकायत दर्ज करवानी थी। इस तरह से अशोभनीय टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। -जयप्रकाश अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, अनूपपुर

बता दें कि पिछले महीने चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने फैसला किया था कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा। बिहार से लोकसभा की एक सीट वाल्मीकि नगर पर भी उपचुनाव होगा। यहां मतदान 7 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। इसके साथ ही मणिपुर की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव 7 नवंबर को होगा।

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव होना है। बसे ज्यादा 28 सीटें मध्य प्रदेश विधान सभा की हैं जहां उपचुनाव होंगे। यहां सामूहिक दल बदल से कई विधायक अयोग्य हुए थे। दूसरी ओर गुजरात की 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.