विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

M K Stalin ने बताया 'INDIA' के गठन होने की वजह, CM ने क्यों की DMK पार्टी की हाथी से तुलना?

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 28 Jul 2023 05:09 AM (IST)

एमके स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र लिखते हुए कहा कि 26 जुलाई को डीएमके के ट्रेनिंग सेशन में ...और पढ़ें

डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की फाइल फोटो।(फोटो जागरण)
डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की फाइल फोटो।(फोटो जागरण)

चेन्नई,पीटीआई। डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को अपनी पार्टी यानी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की ताकत की तुलना हाथी की शक्ति से की। स्टालिन ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को उकसाया गया तो पार्टी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को अपनी ताकत दिखाएगा।

आगामी लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की जीत होगी: स्टालिन

स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र लिखते हुए कहा कि 26 जुलाई को डीएमके के ट्रेनिंग सेशन में मौजूद बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या ने इस बात को दर्शाता है कि आगामी साल 2024 लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की जीत होगी। जानकारी के मुताबिक, डीएमके की बैठक में 15 जिलों से लगभग 12,645 बूथ एजेंटों ने हिस्सा लिया था।

सीएम ने हाथी का जिक्र करते हुए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को घेरा

स्टालिन ने लोगों राज्य की जनता तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया और कहा, "हमारे राजनीतिक दुश्मन केवल झूठ फैलाते हैं। झूठी खबरें और अफवाहें व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसारित की जाती हैं।"

उन्होंने कहा कि झूठ पतंगों के झुंड की तरह है। हालांकि वे तेजी से फैलते हैं, लेकिन उनका जीवनकाल छोटा होता है। वहीं, सत्य में एक हाथी की ताकत होती है। हाथी अपनी सूंड से शांति से (लोगों को) आशीर्वाद देना जानता है और किसी व्यक्ति को फेंक देना भी जानता है।

स्टालिन ने आगे कहा,"हम लोगों को (कल्याणकारी योजनाएं/परियोजनाएं/सुशासन और इसके लाभ) लाभ पहुंचा रहे हैं।" उन्होंने कहा, भारत को बचाने और 'फासीवादी' ताकतों को परास्त करने के लिए इंडिया गठबंधन का गठन किया गया है।