Move to Jagran APP

मानसून सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने की बैठक, COVID-19 प्रोटोकॉल्स के दिए निर्देश

Monsoon Session 2020 लोकसभा अध्यक्ष ने शारीरिक दूरी और अन्‍य COVID-19 प्रोटोकॉल्‍स के लिए इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 06:18 PM (IST)
मानसून सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने की बैठक, COVID-19 प्रोटोकॉल्स के दिए निर्देश
मानसून सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने की बैठक, COVID-19 प्रोटोकॉल्स के दिए निर्देश

नई दिल्ली, एएनआइ। मानसून सत्र (Monsoon Session 2020) से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोनों सदनों के महासचिवों, सीपीडब्‍ल्‍यूडी और एनडीएमसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। लोकसभा अध्यक्ष ने शारीरिक दूरी और अन्‍य COVID-19 प्रोटोकॉल्‍स के लिए इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मानसून सत्र के दौरान शारीरिक दूरी और अन्य COVID-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के लिए उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

prime article banner

14 सितंबर से शुरू होगा मानसून सत्र

संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक संसद सत्र को चलाने का प्रस्ताव किया है। 18 दिवसीय सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए काफी सावधानियां बरती जाएंगी। संसद की कार्यवाही बिना किसी छुट्टी के रोजाना चलेगी। 

कुछ इस तरह हो रही तैयारी

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार कोरोना महामारी के बीच उच्च सदन के 60 सदस्यों के बैठने के लिए चैंबर और 51 सदस्यों को गैलरी में जगह बनायी जा रही है। बाकी 132 सदस्यों को लोकसभा के चैंबर में बैठने की व्यवस्था होगी। अपने सदस्यों के बैठने की इसी तरह की व्यवस्था लोकसभा सचिवालय भी कर रहा है। संसद में पहली बार अलग-अलग बैठे सदस्यों को लाइव जोड़ने के लिए बड़ी-बड़ी डिसप्ले स्क्रीन लगाई जाएंगी। दोनों सदनों के बीच अल्ट्रा वायलेट इरेडिएशन स्पेशल केबल बिछाई जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

वेंकैया नायडू और ओम बिड़ला ने की थी बैठक

बता दें कि कुछ दिन पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के मध्य 17 जुलाई को हुई बैठक में संसद सत्र के आयोजन को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार के बाद दोनों सदनों के कक्षों और दीर्घाओं के इस्तेमाल का निर्णय लिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.