Move to Jagran APP

Election Tracker: कांग्रेस के टॉम वडक्कन और TMC के अर्जुन भाजपा में शामिल

आज यानि गुरुवार 14 मार्च को Lok Sabha Election 2019 से जुड़ी तमाम हलचल के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। एक-एक खबर से आपको बाखबर करें हम...

By Digpal SinghEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 11:04 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 03:52 PM (IST)
Election Tracker: कांग्रेस के टॉम वडक्कन और TMC के अर्जुन भाजपा में शामिल
Election Tracker: कांग्रेस के टॉम वडक्कन और TMC के अर्जुन भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ देश में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। यही मौका है जब नेता जगह-जगह जाकर जनता को संबोधित करते हैं और अपने पक्ष में वोट करने के लिए मनाने की भरपूर कोशिश करते हैं। इसी दौरान कई नेता अपनी राजनीतिक आस्था बदलकर एक पार्टी से दूसरी पार्टी का भी रुख करते हैं। आज यानि गुरुवार 14 मार्च को भी ऐसी कई खबरें आपको देखने, पढ़ने और सुनने को मिलेंगी। ये है ऐसी खबरों की एक लिस्ट...

loksabha election banner

सोनिया गांधी के घर में लगी सेंध, भाजपा में शामिल हुए टॉम वडक्कन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में कांग्रेस नेता, प्रवक्ता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले टॉम वडक्कन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2019: तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल
तृणमूल कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अर्जुन सिंह भाटवारा से विधायक हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बोलपुर संसदीय सीट से तृणमूल सांसद अनुपम हाजरा ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया था। पढ़ें पूरी खबर

केरल में मछुआरों के बीच पहुंच राहुल गांधी, बोले- मेरे विचार एक एम्पलीफायर
त्रिशूर में मछुआरों की संसद में राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको आपकी खुद की आवाज उठाने का मंच देना चाहता हूं, ताकि जब आपको कुछ परेशानी हो, तो आपकी आवाज तुरंत दिल्ली में सुनाई दे सके। मेरे विचार में दिल्ली में आपका अपना मंत्रालय होने से आपकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

पटना में भाजपा चुनाव समिति की बैठक, तीन नेता चुनेंगे लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार
भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज पटना स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई थी जो दोपहर तक चली। इस बैठक में भाजपा नेता सह उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार और नित्यानंद राय को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिकृत किया गया हैं। पढ़ें पूरी खबर

जनरल खंडूड़ी के बेटे थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, पढ़िए पूरी खबर
चुनाव की तारीक जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे ही सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। इस बार भाजपा सांसद व रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस का हाथ थामने चर्चा है। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। भट्ट ने कहा कि मनीष पार्टी के सदस्‍य नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह इस चर्चा से अनभिज्ञता  जाहिर की है। पढ़ें पूरी खबर

- राहुल गांधी केरल के कसारगोड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे क्रिपेश और सारथ लाल के परिजनों से मिलेंगे। इन दोनों की राजनीतिक रंजिश में हत्या हो गई थी। 

- शाम करीब सवा चार बजे राहुल गांधी कोझिकोड़ में एक जन संभा को संबोधित करेंगे।

- आज जारी हो सकती है बीएसपी के उम्मीदवारों की लिस्ट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.