विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'400 पार के नारे से हुआ नुकसान...', CM एकनाथ शिंदे ने बताया लोकसभा चुनाव में क्यों कम हुई बीजेपी की सीटें

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 12 Jun 2024 10:10 AM (IST)

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बीच विपक्ष ने जनता के बीच एक झूठा प्रचार ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान क्यों हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान क्यों हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, मुंबई। लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  (Eknath Shinde) ने टिप्पणी की है। सीएम शिंदे ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे से पार्टी को नुकसान पहुंचा है।

वहीं, विपक्ष ने जनता के बीच एक झूठा प्रचार कर दिया कि अगर एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत जाती है तो संविधान में बदलाव किया जाएगा।  जनता ने बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों के मन में यह बात बैठ गई और खामियाजा महाराष्ट्र में महायुति दल को उठाना पड़ा।

किसान नाखुश हैं तो कोई भी खुश नहीं रह सकता: एकनाथ शिंदे

सीएम शिंदे ने मुंबई में कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की एक बैठक में कहा कि लोगों को यह लगने का कि अगर एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिल जाती है तो संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। सीएसीपी की बैठक में सीएम शिंदे ने कहा कि अगर किसान नाखुश हैं तो कोई भी खुश नहीं रह सकता।

उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलेंगे और प्याज, कपास और सोयाबीन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग करेंगे। 

यह भी पढ़ेंChandrababu Naidu Oath Ceremony: चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी बनेंगे गवाह