विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गोवा में दिखती है एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर झलक'; इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे PM Modi

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 27 Apr 2024 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 09:10 PM (IST)

LOK Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण गोवा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम ...और पढ़ें

Goa में दिखती है एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर: PM Modi
Goa में दिखती है एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर: PM Modi

HighLights

  1. गोवा में विपक्षी पार्टियों के इंडी गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी
  2. हमारी अप्रोच तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की हैः प्रधानमंत्री

एएनआई, पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण गोवा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक धारा एनडीए की है, जो देश के नागरिकों की एक्सप्रेशन के लिए काम करती है। वहीं, दूसरी धारा इंडी अलायंस की है, जो अपने स्वार्थ के लिए और अपने परिवार के लिए काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी अप्रोच तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण की है।

भारत के भक्तों की भूमि है गोवाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गोवा भारत के भक्तों की भूमि है। गोवा के मंदिर जितने भव्य हैं, गोवा के चर्च भी उतने खूबसूरत है। उन्होंने आगे कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बहुत ही सुंदर तस्वीर गोवा में दिखती है, इसलिए पूरी दुनिया के लिए गोवा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

भारत को जानना चाहती है पूरी दुनिया 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है। आज पूरी दुनिया हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है। इसलिए इंडी गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में दो करोड़ टूरिस्ट ज्यादा हिंदुस्तान में आए हैं।