विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के साथ हाथ मिलाएगी TDP? चंद्रबाबू नायडू ने आज अमित शाह से की मुलाकात

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 08 Feb 2024 01:13 AM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2024 01:49 AM (IST)

चंद्रबाबू नायडू आज (बुधवार) नई दिल्ली में टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला के आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अमित शाह से ...और पढ़ें

तेलुगु देशम पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और अमित शाह की मुलाकात हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)
तेलुगु देशम पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और अमित शाह की मुलाकात हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. चंद्रबाबू नायडू आज नई दिल्ली में टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला के आवास पहुंचे
  2. टीडीपी सुप्रिमो ने अमित शाह से की मुलाकात

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आंध्र प्रदेश में हाथ मिलाने के संकेतों के बीच बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राज्य में संसदीय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे।

नायडू ने शाह से यह मुलाकात उनके आवास पर की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में नड्डा भी मौजूद थे। यदि नायडू भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटते हैं तो वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष से नाता तोड़कर इसमें शामिल होने वाले दूसरे प्रमुख क्षेत्रीय नेता होंगे।

सूत्रों ने कहा कि तेदेपा अध्यक्ष भाजपा से हाथ मिलाने के इच्छुक हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ दल के कुछ लोगों का मानना है कि नायडू के साथ गठबंधन से राजग को वाइएसआर कांग्रेस शासित राज्य में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

तेदेपा 2018 में राजग से बाहर हो गई थी

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन यह सब इस पर निर्भर करेगा कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी तेदेपा कितनी सीटें देने पर सहमत होती है, खासकर लोकसभा चुनावों के लिए। तेदेपा 2018 में राजग से बाहर हो गई थी। 2019 के चुनावों में उसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। वह केवल तीन लोकसभा सीटें ही जीत सकी थी। 

बता दे कि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटें जीतने वाली है। वहीं, एनडीए को 400 सीटें मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: एमपी से छह प्रत्याशियों की सूची में नरेंद्र तोमर और प्रहलाद पटेल का नाम भी शामिल, शिवराज के लिए यहां का रण तैयार!