Video देखें, प्रियंका गांधी साड़ी में बैरिकेड से कूद कर पहुंचीं जनता के पास
प्रियंका जनता से मिलने के लिए करीब 3 से साढ़े तीन फिट ऊंचे बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरे ओर पार कर लिया।
रतलाम, एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पीक पर है। ऐसे में हर पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है। इस दौरान चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा का एक ऐसा रूप सामने आया, जो शायद ही पहने कभी देखने को मिला हो। प्रियंका जनता से मिलने के लिए करीब 3 से साढ़े तीन फिट ऊंचे बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरे ओर पार कर लिया। ये नजारा देख सब हैरान रह गए।
सोमवार को प्रियंका ने मध्य प्रदेश के कई शहरों में रैलियां की, साथ ही इंदौर में रोड शो भी किया। प्रियंका ने रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। यहां प्रियंका के लिए लोगों को उत्साह देखते ही बन रहा था। शायद इसीलिए संबोधन करने के बाद प्रियंका मंच से उतरीं और फिर जनता से मिलने के लिए पहुंच गईं। प्रियंका करीब 3 से साढ़े तीन फिट ऊंची बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरे ओर पहुंचीं। यह वीडियो देखने के बाद आप भी काफी हैरान रह जाएंगे।
प्रियंका गांधी वाड्रा में एक अलग बात है। जनता को प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है। ऐसे में प्रियंका की रैलियों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका आम लोगों के बीच इस तरह पहुंची गई हों। इससे पहले भी वह उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान आम महिलाओं के साथ बैठ जाती हैं।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) hops over a barricade to meet supporters during a public meeting in Ratlam, Madhya Pradesh. (13.5.19) pic.twitter.com/9pPnxOJn1k— ANI (@ANI) May 14, 2019
गौरतलब है कि 19 मई को अंतिम चरण का मतदान है। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। सातवें चरण में मध्य प्रदेश की आठ सीटों (उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा और बैतूल)पर मतदान होना है। आखिरी चरण में इंदौर पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बता दें कि बीते 30 सालों से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भाजपा को यहां मजबूती से जमा रखा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप