Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Tripura Election Results 2023: त्रिपुरा में मतगणना हुई पूरी, राज्य में एक बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Tripura Vidhan Sabha Election Results 2023 Updates: त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा गठबंधन राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। मालूम हो कि त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

By Anurag GuptaThu, 02 Mar 2023 08:15 PM (IST)
News Article Hero Image

Tripura chunav Result 2023: त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी परिणामों के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा में भाजपा एक बार फिर बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन को भी फायदा मिला है। वहीं, टीएमपी (टिपरा मोथा पार्टी)  के खाते में 13 सीट आए हैं। 

इस बीच भाजपा ने टीएमपी के साथ गठबंधन के रास्ते खोले है। हालांकि, भाजपा ने एक शर्त रखते हुए कहा है कि वह ग्रेटर तिप्रालैंड को छोड़कर टिपरा मोथा की सभी मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। 

चुनाव परिणाम में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा ने साल 2018 में वामदलों से उनके गढ़ त्रिपुरा को छीनने के बाद से वहां अपनी जड़ें मजबूत की हैं या नहीं। बता दें कि त्रिपुरा ऐसा राज्य है जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर सबकी निगाहे हैं, क्योंकि वैचारिक रूप से यहां जीत दर्ज करना भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

त्रिपुरा के चुनाव परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और वामदलों ने राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए पहली बार हाथ मिलाया है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भाजपा के रणनीतिकार व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया है कि त्रिपुरा, नगालैंड या मेघालय में कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी और भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। मतदान के बाद आए चुनावी सर्वेक्षणों में अधिकांश ने मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने की संभावना जताई है।

एक नजर में आंकड़े

  • कुल मतदाता : 28.13 लाख
  • महिला मतदाता : 13.53 लाख
  • नए मतदाता : 65 हजार

कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी के कितने प्रत्याशी (कुल प्रत्याशी: 259)

  • भाजपा : 55
  • आइपीएफटी : 05
  • वाम दल : 47
  • कांग्रेस : 13
  • तिपुरा मोथा : 42
  • निर्दलीय : 58
2 Mar 20236:52:26 PM
पीएम मोदी ने त्रिपुरा में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

त्रिपुरा में एक बार फिर से भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "धन्यवाद त्रिपुरा! यह प्रगति और स्थिरता के लिए वोट है। त्रिपुरा भाजपा राज्य के विकास पथ को बढ़ावा देना जारी रखेगा। जमीनी स्तर पर शानदार प्रयासों के लिए मुझे सभी त्रिपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है।"

Thank you Tripura! This is a vote for progress and stability. @BJP4Tripura will continue to boost the states growth trajectory. I am proud of all Tripura BJP Karyakartas for their spectacular efforts at the grassroots.

— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2023
2 Mar 20236:43:45 PM
त्रिपुरा में सभी 60 सीटों के नतीजे घोषित
blog images

त्रिपुरा में सभी 60 सीटों के नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि टिपरा मोथा के खाते में 13 सीट आए हैं। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है।

2 Mar 20235:36:21 PM
सीएम माणिक साहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और केंद्र की योजनाओं को दिया जीत का श्रेय

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि केंद्र की योजना ने जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को उनकी विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं। केंद्र सरकार की कई योजनाओं, राज्य सरकार के कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत ने जीत में अहम भूमिका निभाई है।

VIDEO | "I thank PM Modi, home minister Amit Shah, BJP president JP Nadda and senior leaders for their faith and confidence. Central govts beneficiary schemes, state govts works and party workers hard work played an important role in the victory," says Tripura CM Manik Saha. pic.twitter.com/G7IDWWg81M

— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2023
2 Mar 20235:07:36 PM
त्रिपुरा की 60 में से 58 सीटों पर प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, 2 पर मतगणना जारी
blog images

चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा की 60 में से 58 सीटों पर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि 2 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने तीस सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि टिपरा मोथा के खाते में 13 सीट आए हैं।

2 Mar 20233:27:45 PM
Tripura Results लेफ्ट गठबंधन ने जीतीं 8 सीटें

कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन ने अब तक 8 सीटें जीती हैं और केवल 6 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट (सीपीआईएम) ने 6 तो कांग्रेस ने अभी 2 सीटें जीती हैं।

2 Mar 20233:24:31 PM
Tripura Election Results 2023 त्रिपुरा में भाजपा ने 22 सीटें जीती

त्रिपुरा में नतीजे अब लगभग भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने 22 सीटें जीत ली हैं तो वहीं वह 11 सीटों पर आगे चल रही है। टिपरा मोथा पार्टी ने 10 सीटें जीती हैं और पार्टी 2 पर आगे चल रही है।

2 Mar 20233:20:08 PM
माणिक साहा 50 फीसदी वोट शेयर के साथ जीते

सीएम माणिक साहा ने टाउन बारडोवली से जीत दर्ज की है। साहा करीब 50 फीसदी वोट शेयर के साथ जीते हैं।

2 Mar 20232:20:59 PM
भाजपा की 8 सीटों पर जीत

त्रिपुरा चुनाव के नतीजे अब आने शुरू हो गए हैं। भाजपा की 8 सीटों पर जीत हो गई है। वहीं टिपरा मोथा को 4 सीटें मिल चुकी है।

2 Mar 202312:53:11 PM
ग्रेटर तिप्रालैंड को छोड़कर, टिपरा मोथा की सभी मांगे मानने को तैयार भाजपा

त्रिपुरा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने पीटीआई को बड़ा बयान दिया है। सुब्रत ने कहा कि भाजपा ग्रेटर तिप्रालैंड को छोड़कर, टिपरा मोथा की सभी मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

2 Mar 202312:44:09 PM
Tripura Election Results लेफ्ट गठबंधन को झटका, भाजपा 34 सीटों पर आगे हुई

 त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। लेफ्ट गठबंधन को रुझानों के अनुसार 15 सीटें मिल रही है, वहीं पिछली बार अकेली लेफ्ट ने 16 सीटें जीती थीं। दूसरी तरफ भाजपा 34 सीटों पर आगे हो गई है।

2 Mar 202312:35:39 PM
त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार

त्रिपुरा में एक बार फिर भाजपा सरकार आती दिख रही है। रुझानों के अनुसार भाजपा को 33 सीटें मिलती दिख रही है तो लेफ्ट गठबंधन केवल 16 सीटों पर आगे है।

2 Mar 202312:19:35 PM
भाजपा 33 सीटों पर आगे, लेफ्ट को नुकसान

त्रिपुरा में भाजपा अब 12 बजे तक 33 सीटों पर आगे है। वहीं, लेफ्ट को नुकसान होता दिख रहा है। लेफ्ट गठबंधन को 15 सीटें मिलती दिख रही है।

2 Mar 202311:42:36 AM
भाजपा 33 सीटों पर आगे हुई

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है। भाजपा अब 33 सीटों पर  आगे चल रही है। वहीं, लेफ्ट गठबंधन 17 सीटों पर आगे है।

2 Mar 202311:11:19 AM
Tripura Election Results भाजपा फिर बहुमत से 1 सीट दूर हुई

भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत से 1 सीट दूर है। लेफ्ट गठबंधन 17 सीटों पर आगे हो गया है।

2 Mar 202310:51:09 AM
भाजपा को फिर बहुमत

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को फिर से बहुमत मिल गया है। भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं, लेफ्ट गठबंधन 16 पर आगे है।

2 Mar 202310:34:05 AM
लेफ्ट-कांग्रेस को फायदा, भाजपा को झटका

त्रिपुरा के रुझानों में लेफ्ट-कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है। रुझानों में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। भाजपा अब 26 सीटों पर आ गई है। वहीं, लेफ्ट गठबंधन 20 सीटों पर आगे हो गया है।

2 Mar 202310:26:06 AM
28 सीटों पर आई भाजपा

रुझानों में उलटफेर के बाद भाजपा 28 सीटों पर आ गई है। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन अब 18 सीटों पर आगे चल रहा है। टीएमपी 13 सीटों पर बढ़त बनाए है।

2 Mar 202310:17:37 AM
रुझानों में उलटफेर, भाजपा बहुमत से पिछड़ी

त्रिपुरा के रुझानों में उलटफेर होता दिख रहा है। भाजपा बहुमत से पिछड़ गई है और 28 सीटों पर आ गई है। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन 17 सीटों से आगे है। टीएमपी 12 सीटों पर आगे है। 

2 Mar 20239:56:52 AM
Tripura Election Results भाजपा ने फिर बनाई बढ़त

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा एक बार फिर बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। भाजपा 35 सीटों पर आगे है तो लेफ्ट गठबंधन 12 सीटों पर आगे हैं।

2 Mar 20239:47:14 AM
रुझानों में भाजपा अब 32 सीटों पर आगे, लेफ्ट गठबंधन को फायदा

त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 32 सीटों पर आगे चल रही है और लेफ्ट गठबंधन 18 सीटों पर आगे है। वहीं, टीएमपी 9 सीटों पर आगे है।

2 Mar 20239:36:27 AM
लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन तेजी से बढ़ रहा आगे
blog images

Tripura Election Results 2023 Live त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन तेजी से बढ़ता दिख रहा है। रुझानों में अब लेफ्ट गठबंधन 15 सीटों पर आगे हो गया है और भाजपा 36 सीटों पर आ गई है।

2 Mar 20239:32:47 AM
Tripura Results Live भाजपा अब 42 सीटों के साथ बड़े बहुमत की ओर

त्रिपुरा में सभी 60 सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों में भाजपा को अब 42 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन 10 सीटों पर ही कायम पर। वहीं, टीएमपी को 8 सीटें मिलती दिख रही है।

2 Mar 20239:25:58 AM
Tripura Vidhan Sabha Chunav त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त

त्रिपुरा के रुझानों में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। लेफ्ट गठबंधन अब 10 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं, भाजपा 41 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर चुकी है।

2 Mar 20239:18:52 AM
भाजपा रुझानों में पहली बार 40 सीटों के पार, लेफ्ट गठबंधन सिंगल डिजिट पर

भाजपा रुझानों में पहली बार 41 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन डबल डिजिट पर भी नहीं आ पाया है और फिलहाल 6 सीटों पर आगे है।

2 Mar 20239:13:25 AM
Tripura Election Results Live भाजपा 38 सीटों पर आगे तो लेफ्ट गठबंधन 8 सीटों पर

 भाजपा अब 38 सीटों पर आगे चल रही है और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन 8 सीटों पर आगे हो गया है। वहीं, टीएमपी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

2 Mar 20239:05:37 AM
Tripura Election Results 2023 भाजपा 40 सीटों पर आगे

भाजपा को रुझानों में बड़ी जीत मिलती दिख रही है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है तो दूसरी पार्टियां आस-पास भी नहीं नजर आ रही हैं।  

2 Mar 20238:56:13 AM
Live Tripura Election Results 2023 टीएमपी को 5 सीटें, रुझानों में दूसरी बड़ी पार्टी बनी

त्रिपुरा में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, टीएमपी दूसरी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

2 Mar 20238:51:45 AM
Tripura Election Results 2023 Live त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा की लहर

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ा बहुमत पाती दिख रही है। भाजपा को रुझानों में 40 सीटें मिलती दिख रही है। फिलहाल, 60 सीटों में से केवल 50 के ही रुझान आए हैं।

2 Mar 20238:27:46 AM
Tripura Election Results 2023 Live लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में झटका

त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को फायदे की जगह नुकसान होता दिख रहा है। रुझानों में लेफ्ट गठबंधन को झटका लगा है और टीएमपी 5 सीटों पर आगे है।

2 Mar 20238:25:04 AM
Tripura Election Results 2023 Live रुझानों में भाजपा को बहुमत

त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा फिलहाल 35 सीटों पर आगे है और टीएमपी (टिपरा मोथा पार्टी) 5 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

2 Mar 20238:16:59 AM
Tripura Election Results TMP भी 5 सीटों पर आगे

Tripura Election Results रुझानों में टीएमपी भी 5 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल, सीटों के नजरिए से भाजपा से सभी पार्टियां काफी पीछे दिख रही हैं।

2 Mar 20238:11:36 AM
Live Tripura Election Results त्रिपुरा में भाजपा को बड़ी बढ़त

त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा अभी 16 सीटों पर आगे निकल गई है। 

2 Mar 20238:07:27 AM
Tripura Election Results भाजपा को रुझानों में 5 सीटें

त्रिपुरा के चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है तो टीएमसी का भी खाता खुल गया है।

2 Mar 20238:02:21 AM
Tripura Election Results त्रिपुरा में मतगणना शुरू

 Tripura Election Results त्रिपुरा में मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में रुझान भी आने लगेंगे।

2 Mar 20237:54:32 AM
भाजपा फिर बनाएगी सरकार!

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। पिछली बार त्रिपुरा में भाजपा ने 60 में से 33 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत पाया था। इस बार के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा एकबार फिर सरकार बनाने वाली है। 

2 Mar 20237:25:24 AM
थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।
/

2 Mar 20237:19:14 AM
त्रिपुरा में थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे। आठ बजे से त्रिपुरा की सभी सीटों पर मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना को सही ढंग से कराने के लिए 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us