Move to Jagran APP

नगरपालिका चुनाव: गुजरात में भगवा कायम, मोदी के गांव वडनगर में कांग्रेस साफ

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में एक बार फिर भगवा लहराया। राज्य में 75 नगरपालिकाओं में से बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 10:29 AM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 03:18 PM (IST)
नगरपालिका चुनाव: गुजरात में भगवा कायम, मोदी के गांव वडनगर में कांग्रेस साफ
नगरपालिका चुनाव: गुजरात में भगवा कायम, मोदी के गांव वडनगर में कांग्रेस साफ

अहमदाबाद,(जेएनएन)। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में एक बार फिर भगवा लहराया। राज्य में 75 नगरपालिकाओं में से बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है। शुरुआत में बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली है। अन्य को 4 सीटें मिली हैं। विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस इन चुनाव में भी कई नगरपालिका भाजपा से छीनने में कामयाब रही। पीएम मोदी के पैत्रक गांव वडनगर में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।

loksabha election banner

भाजपा को 44 सीटों पर मिला बहुमत

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की एक दिवसीय अहमदाबाद यात्रा में शामिल होने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात ने स्थानीय निकाय चुनाव की जीत के रूप में एक तोहफा दिया है। उनके पैत्रक गांव वडनगर में भाजपा ने 28 में से 27 सीट जीतकर कांग्रेस का सूपडा साफ कर दिया। राज्य की 75 नगरपालिका के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। बीजेपी ने 44 सीटों पर बहुमत हासिल किया।

भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

इस बार के निकाय चुनाव में सूबे की सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गुजरात के भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने अपने एक बयान में कहा था, 'हमने छठवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में हम जनता के समर्थन से निकाय चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि निकाय चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। बता दें कि 75 नगर निगम में से 59 पर अभी भाजपा का कब्जा है। दिसंबर में विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव है। ऐसे में सभी की निगाहें भाजपा पर है।

1988 सीटों के लिए 17 फरवरी को हुए थे मतदान

इन सीटों के लिए मतदान 17 फरवरी को 522 नगरपालिका बोर्डों के साथ 1988 सीटों के लिए हुए थे। यहां कुल 2,763 मतदान केंद्र हैं जिनमे से 530 बूथों को वोटिंग वाले दिन संवेदनशील घोषित किया गया था वहीं 95 सुपर संवेदनशील थे। जिसके कारण यहां लगभग 15,000 ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया था।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हासिल की थी जीत

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पिछले 22 सालों से सत्ता में रही भाजपा सरकार एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि चुनाव में कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा को कुल 182 सीटों में से 99 सीटें मिली, जबकि वहीं कांग्रेस को 80 सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें गई। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं भाजपा अपनी पिछली गलतियों से सीख कर उसमें सुधार करना चाहेगी।

गुजरात निकाय चुनाव लाइव अपडेट:

-पीएम नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में भाजपा को जीत मिली है। साथ ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के चुनाव क्षेत्र राजकोट में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

-75 में से 71 सीटों की गिनती चल रही है। भाजपा द्वारका जिले की नगरपालिका में आगे चल रही है।
भाजपा 44 नगरपालिका सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है। भाजपा अमरेली की जाफराबाद नगरपालिका सीट जीत गई है।

-तापी से भाजपा के उम्मीदवार दीपक वसावा हार गए हैं। रापर नगरपालिका में 13 सीटों पर कांग्रेस और 11 पर भाजपा आगे है। विसावदर नगर पालिका वार्ड नंबर 3 की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।

-राजकोट जिले के जसदान नगरपालिका में भाजपा जीत गई है और भाजपा ने आनंद वल्लभ विद्यानगर नगरपालिका के 6 वार्ड में सभी सीटों पर जीत हासिल की है।

-कांग्रेस ने कालावाद नगरपालिका के 5 नंबर वार्ड से जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा ने वादानगर नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 में जीत हासिल कर ली है। भाजपा थानगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 से भी जीत गई है।

-74 में 30 नगरपालिका के नतीजे आ चुके हैं। 16 नगरपालिका में भाजपा, 14 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा 11 नगपालिकाओं में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 10 नगरपालिकाओं में आगे चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.