Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Nagaland Election Results 2023: नगालैंड के सभी सीटों पर नतीजे घोषित, राज्य में फिर बनेगी भाजपा गठबंधन की सरकार

Nagaland Vidhan Sabha Election Results 2023 Updates: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है।

By Devshanker ChovdharyThu, 02 Mar 2023 11:02 PM (IST)
News Article Hero Image

Nagaland Vidhan Sabha Election Results 2023 Updates: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है। पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 83.63 फीसदी मतदान हुआ था। नागालैंड में सभी 16 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

2 Mar 20238:07:01 PM
नगालैंड के सभी 60 सीटों पर नतीजे घोषित
blog images

 नगालैंड में सभी 60 सीटों के नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के खाते में 25 सीट आए हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। नगालैंड में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाई है, जिसके कारण राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं।

2 Mar 20235:12:55 PM
नगालैंड की 60 में से 53 सीटों पर प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, 7 पर मतगणना जारी
blog images

चुनाव आयोग के अनुसार, नगालैंड की 60 में से 53 सीटों पर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि 7 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 23 सीट जीतकर 2 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। गिनती अभी भी जारी है।

2 Mar 20232:29:34 PM
चुनाव के नतीजों पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
blog images

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है।

2 Mar 20232:28:05 PM
जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ- सिंधिया

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है।

2 Mar 20232:04:37 PM
नगालैंड पहली बार बनी महिला विधायक

नगालैंड में 60 साल में पहली बार महिला विधायक चुनी गई है। एनडीपीपी की उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने जीत हासिल की है। वे नगालैंड विधानसभा के लिए चुनी गई पहली महिला विधायक हैं।

2 Mar 20231:50:29 PM
चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे- किरेन रिजिजू

त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के परिणामों पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा जिस तरह से उत्तर पूर्व में जीत प्राप्त कर रहे हैं उसका एक कारण है कि मोदी जी ने जितना काम किया है वो लोगों तक पहुंच रहा है।  चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे हैं। 

2 Mar 20231:31:03 PM
नगालैंड में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने दर्ज की 2 सीटों पर जीत
blog images

Nagaland assembly election 2023: नगालैंड में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। गिनती अभी भी जारी है।

2 Mar 20231:07:13 PM
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी दो सीटों पर जीती

Nagaland assembly election 2023: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। 

2 Mar 202312:55:05 PM
नगालैंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग बोले- हार कर जीतने वाले को...

नगालैंड में बीजेपी गठबंधन आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने ट्वीट किया है।  इसमें उन्होंने अपनी फोटे शेयर करते हुए लिखा, हार कर जीतने वाले को .............. कहते हैं!
 

हार कर जीतने वाले को .............. कहते हैं! pic.twitter.com/nMKqRaKNOM

— Temjen Imna Along (@AlongImna) March 2, 2023
2 Mar 202312:30:02 PM
नगालैंड में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा की 2 सीटों पर जीत
blog images

नगालैंड में  चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 1 सीट जीतकर 22 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

2 Mar 202312:27:04 PM
नगालैंड में भाजपा गठबंधन बनी सबसे बड़ी पार्टी

अब तक आए रुझानों में नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

2 Mar 202311:56:08 AM
नगालैंड में BJP-NDPP गठबंधन कर रहा लीड

नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी गठबंधन लीड कर रहा है।  

2 Mar 202311:56:03 AM
नगालैंड में BJP-NDPP गठबंधन कर रहा लीड

नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी गठबंधन लीड कर रहा है।  

2 Mar 202311:32:16 AM
नगालैंड में चर्चित सीटों का हाल

नगालैंड के पांच सबसे चर्चित सीटों का हाल इस तरह है- नेफ्यू रियो, उत्तरी अंगामी-ll से आगे चल रहे हैं। यानथुंगो पैटन, ट्युई क्षेत्र से आगे हैं। वहीं, कुझोलुजो निएनु, फेक क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं ।

2 Mar 202311:03:03 AM
नगालैंड में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर

Nagaland Election Result 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है। आ रहे रूझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन मतगणना शुरू होने के बाद से ही 40 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि एनपीएफ ने छह सीट पर बढ़त बना रखी है। 

नागालैंड में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर

2 Mar 202310:23:25 AM
नगालैंड के मौजूदा CM और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में आगे
blog images

मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।

2 Mar 202310:19:47 AM
जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी एक-एक सीट पर चल रही है आगे
blog images

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

2 Mar 202310:03:00 AM
नगालैंड के रुझानों में BJP-NDPP गठबंधन का दमदार प्रदर्शन

नगालैंड में नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन क्लीन स्वीर करता हुआ दिख रहा है। कुल 60 सीटों के रुझान आ चुके हैं, इनमें भाजपा गठबंधन 40 सीटों पर आगे है। 

2 Mar 20239:44:13 AM
नगालैंड में किसका क्या हाल?

नगालैंड में बीजेपी गठबंधन वाली एनडीपीपी 37, एनपीएफ 8 और कांग्रेस 2 और अन्य 13 सीटों पर आगे चल रही हैं। 

2 Mar 20239:33:35 AM
नगालैंड की 60 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 52 सीटों पर आगे

Nagaland Election Result 2023: नगालैंड की 60 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 52 सीटों पर आगे है, एनपीएफ 5 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 1 और एनपीपी 2 सीटों पर आगे हैं। 

2 Mar 20239:08:49 AM
नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन की सत्ता में वापसी

नगालैंड के रुझानों में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। अब तक 58 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, एनडीपीपी 36 सीटों पर आगे है। जबकि एनपीएफ 7 सीटों और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

2 Mar 20238:47:32 AM
नगालैंड में भाजपा के गठबंधन वाले NDPP को बहुमत

 Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में 60 में से 40 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं।  राज्य में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। एनडीपीपी 35 सीटों पर आगे है। 

2 Mar 20238:42:40 AM
भारतीय जनता पार्टी को नगालैंड में मिली एक सीट पर जीत
blog images

Nagaland Election Result 2023: भारतीय जनता पार्टी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीत हासिल की है।

2 Mar 20238:33:30 AM
नगालैंड में बीजेपी के गठबंधन वाले भाजपा गठबंधन को बढ़त

नगालैंड में बीजेपी के गठबंधन वाले भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। नगालैंड में 60 में से 32 सीटों पर रुझान आ गए हैं। बीजेपी के गठबंधन वाला एनडीपीपी 27 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनपीएफ को 2, कांग्रेस को 1 और अन्य को 3 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

2 Mar 20238:27:59 AM
नगालैंड में भाजपा गठबंधन आगे

Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में शुरुआती रुझानों में एनडीपीपी (भाजपा गठबंधन) 13 सीटों पर आगे चल रही है।  वहीं एनपीएफ 2, कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। 

2 Mar 20238:13:06 AM
नगालैंड में NDPP को बढ़त

Nagaland Election Result 2023: नगालैंड में बीजेपी गठबंधन वाली एनडीपीपी 6 सीटों पर आगे चल रही है। 

2 Mar 20238:01:51 AM
नगालैंड में शुरू हुई वोटों की गिनती

 त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 

2 Mar 20237:39:20 AM
कोहिमा में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
blog images

नगालैंड की राजधानी कोहिमा में उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता की गई। तस्वीरें मतगणना केंद्र उपायुक्त कार्यालय से हैं। 

2 Mar 20237:18:49 AM
नगालैंड में सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
blog images

नगालैंड में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। 

2 Mar 20235:49:26 AM
नगालैंड में खिल सकता है कमल
blog images

नगालैंड में 59 सीटों पर मतदान हुए हैं। एक सीट पर पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की सरकार में शामिल भाजपा इस बार भी गठबंधन कर लड़ रही है। एनडीपीपी 40 और भाजपा ने 20 प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा गठबंधन को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us