Move to Jagran APP

जानिए क्यों छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय से कहा- लौट आइए.. नहीं तो दुष्ट आपको निचोड़ते जाएंगे

कमल नाथ सरकार जाने के बाद इस समय कांग्रेस में दिग्विजय सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं। कमल नाथ से उनके संबंधों को लेकर कई तरह की चर्चा है तो दिल्ली में भी उनकी पकड़ पहले जैसी नहीं रही।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 12:32 AM (IST)
जानिए क्यों छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय से कहा- लौट आइए.. नहीं तो दुष्ट आपको निचोड़ते जाएंगे
जानिए क्यों छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय से कहा- लौट आइए.. नहीं तो दुष्ट आपको निचोड़ते जाएंगे

भोपाल, जेएनएन। अक्सर अपनी तीखी व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने बड़े भाई और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से कहा है कि आपको राजनीति की चकाचौंध में कहीं खो दिया था, इसलिए आप लौट आइए। दुष्ट आपको निचोड़ते जाएंगे। उनकी टिप्पणी में जिस 'दुष्ट' शब्द का उपयोग किया गया है, ये कौन हैं, यह गूढ़ रहस्य है। इसे लेकर लक्ष्मण सिंह ने चुप्पी साध ली है।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने रविवार को आंध्र प्रदेश की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें 1200 किलोमीटर के सफर पर पैदल निकला एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ दिखाई दे रहा है। दिग्विजय सिंह ने इसके साथ 'बेटी बचाओ' को टैग किया तो जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आई। इनमें से एक प्रतिक्रिया उनके भाई लक्ष्मण सिंह की थी, जिसमें उनकी अपने भाई के प्रति वेदना दिखाई दी। लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह से कहा कि आप मजदूरों की समस्याओं की तरफ फिर आ रहे हैं। यह सुनकर अच्छा लगा। हमने आपको राजनीति की चकाचौंध में कहीं खो दिया था। लौट आइए, जहां से हमने राजनीति शुरू की थी। नहीं तो दुष्ट आपको निचोड़ते जाएंगे। लक्ष्मण सिंह ने इस ट्वीट के बाद सोमवार को मोबाइल कॉल रिसीव नहीं किए।

कमलनाथ सरकार जाने के बाद दिग्विजय सिंह हुए अलग-थलग 

उल्लेखनीय है कि कमल नाथ सरकार जाने के बाद इस समय कांग्रेस में दिग्विजय सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं। कमल नाथ से उनके संबंधों को लेकर कई तरह की चर्चा है तो दिल्ली में भी उनकी पकड़ पहले जैसी नहीं रही। प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने का दोष उन पर मढ़ा जा रहा है। इन परिस्थितियों में बड़े भाई के प्रति लक्ष्मण सिंह का अनुराग ट्विटर पर दिखाई दिया। लक्ष्मण सिंह अपनी राजनीतिक लड़ाई को लड़ने के लिए एक-दोमर्तबा दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके हैं। उनके घर के बाहर धरना तक दे चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.