Move to Jagran APP

अजय मिश्र और उनके बेटे के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, दोनों की गिरफ्तारी की उठी मांग

लखीमपुर मामले में अब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने अजय मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के नेता योगेंद्र यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र और उनके बेटे आशीष मिश्र की लखीमपुर मामले में गिरफ्तारी होनी चाहिए।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 03:13 PM (IST)
अजय मिश्र और उनके बेटे के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, दोनों की गिरफ्तारी की उठी मांग
अजय मिश्र और उनके बेटे के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, दोनों की गिरफ्तारी की उठी मांग

नई दिल्ली, पीटीआइ। लखीमपुर मामले में अब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने अजय मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के नेता योगेंद्र यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र और उनके बेटे आशीष मिश्र की लखीमपुर मामले में गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि यह घटना पहले से बनाई योजना थी।

loksabha election banner

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि अजय मिश्र को सरकार से भी हटाया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस साजिश को शुरू किया और मामले में दोषियों को भी बचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एसकेएम 15 अक्टूबर, दशहरा को हिंसा के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे।बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई इस घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

यह घटना एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी और हमलावरों ने किसानों को आतंकित करने की कोशिश की थी। किसान नेता दर्शन पाल ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे कृषि संघों के एक छत्र निकाय एसकेएम के संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हिंसक रुख अपनाया है। साथ ही कहा कि हम हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएंगे। रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे जिसे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। किसानों ने दावा किया कि आशीष मिश्र वाहनों में से एक में थे, उनके और उनके पिता ने आरोप से इनकार किया। उनका मानना है कि वे यह साबित करने के लिए सबूत पेश कर सकते हैं कि वह उस समय एक कार्यक्रम में थे। बता हें कि राज्य मंत्री के बेटे से आज पूछताछ हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.