विधानसभा चुनावः 90 फीसद नए 'माननीय' हैं करोड़पति, जानिए- इनके बारे में सबकुछ
राजस्थान और मध्य प्रदेश में पिछले चुनाव के मुकाबले कम महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं तो छत्तीसगढ़ में तीन का इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। नई विधानसभा और चुने गए विधायकों के बारे में हर कोई जानना चाहता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पिछले चुनाव के मुकाबले कम महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं तो छत्तीसगढ़ में तीन का इजाफा हुआ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा औसतन चार साल युवा हुई है तो मध्य प्रदेश विधानसभा दो साल और उम्रदराज हुई है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा के कुल 519 नवनिर्वाचित विधायकों में से 400 विधायक करोड़पति हैं। कुल मिलाकर करीब 90 फीसद नए विधायक करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा 53 फीसद विधायक कांग्रेस के और 40 विधायक भाजपा के हैं।
छत्तीसगढ़
90 सदस्यों वाली इस विधानसभा में इस बार कुल 13 महिलाएं जीतीं। 2013 में इनकी संख्या 10 थी।
मध्यप्रदेश
पिछली बार की तुलना में विधानसभा पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या सात घट गई।
राजस्थान
2018 में पिछली बार के मुकाबले विधानसभा पहुंचने में दो महिलाएं कम रहीं।
नई विधानसभा पिछली बार की तुलना में औसतन 4 साल और युवा हुई
विधायकों की औसत उम्र
25 से 40 साल की उम्र के विधायकों की संख्या 2016 में छह से बढ़कर 2018 में 16 हो चुकी है।
56 से 70 साल की आयु वर्ग के विधायकों की संख्या में 28 फीसद तक कमी आई है।
उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी
कितने पढ़े-लिखे हैं हमारे माननीय
नोट : 2013 विधानसभा के एक विधायक का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हैं।
स्नाकोत्तर और उससे अधिक शिक्षा हासिल किए विधायकों की संख्या में दो फीसद वृद्धि हुई है।
नई विधानसभा पिछली के मुकाबले औसतन दो साल उम्रदराज हुई
विधायकों की औसत उम्र
56 से 70 साल की आयु वर्ग के विधायकों की संख्या में 31 फीसद वृद्धि
41 से 55 साल की उम्र के विधायकों की संख्या 13 फीसद कमी
उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले विधायकों की संख्या में आई कमी
कितने पढ़े लिखे हैं हमारे माननीय
नोट : 2013 के दो और 2018 के दस विधायकों के आंकड़े उपलब्ध नहीं।
स्नातक विधायकों की संख्या समान है, लेकिन 2018 विधानसभा में स्नातकोत्तर और उससे अधिक शिक्षा हासिल किए विधायकों की संख्या 20 फीसद घटी है।
औसतन आयु के मामले में पिछली विधानसभा के समान
विधायकों की औसत उम्र
नोट : 2018 विधानसभा से तीन सीटों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं
41 से 55 साल की उम्र के विधायकों की संख्या 13 फीसद कमी
56 से 70 साल की आयु वर्ग के विधायकों की संख्या में 11 फीसद वृद्धि
उच्चतर शैक्षणिक योग्यता वाले विधायकों की संख्या में कमी
विधायकों की शैक्षणिक योग्यता
नोट : 2018 की तीन सीटों का आंकड़ा नहीं
2018 में स्नातक विधायकों की संख्या में 18 फीसद कमी
स्नातकोत्तर और उससे अधिक शिक्षा हासिल किए विधायकों की संख्या में 17 फीसद वृद्धि है।
90 फीसद विधायक करोड़पति
मध्यप्रदेश: भाजपा के 86 विधायक करोड़पति वहीं कांग्रेस के 84 विधायक करोड़पति है।
राजस्थान: कांग्रेस के 82 विधायक करोड़पति वहीं भाजपा के 58 विधायक करोड़पति है।
छत्तीसगढ़: कांग्रेस के 49 विधायक करोड़पति वहीं भाजपा के 14 विधायक करोड़पति है।