विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरेन रिजिजू की मुस्लिमों को चेतावनी, हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 07 Oct 2024 12:16 PM (IST)

Kiren Rijiju warns Muslims कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर ...और पढ़ें

Kiren Rijiju warns Muslims राहुल पर बरसे रिजिजू।
Kiren Rijiju warns Muslims राहुल पर बरसे रिजिजू।

HighLights

  1. कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया: रिजिजू
  2. रिजिजू बोले- मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है कांग्रेस।

एजेंसी, नई दिल्ली। Kiren Rijiju warns Muslims केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं फंसना चाहिए।

कांग्रेस आपको वोट बैंक मानती है...

समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। चुनावों के दौरान, कांग्रेस कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर (मुस्लिम वोट) आरक्षित है। यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है और उनके लिए काम नहीं करती है।

मुस्लिमों को दी चेतावनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा, 

मुसलमानों को मेरी चेतावनी- कांग्रेस का वोट बैंक न बनें और हिंदुओं और अन्य लोगों को मेरी चेतावनी- कांग्रेस पार्टी की फूट डालो और राज करो की नीतियों का शिकार मत बनो।

राहुल गांधी को ABCD नहीं आती...

रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी को एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों की समस्याओं और मुद्दों के बारे में ABCD भी नहीं पता है। फिर भी, वह हर समय एससी, एसटी और ओबीसी के बारे में बात करते रहते हैं। उन्हें इस तरह से बोलना सिखाया गया है (एससी, एसटी और ओबीसी के विषय को पकड़कर)।

मुसलमानों से पूछा सवाल

रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले 60 सालों में मुसलमानों को गरीब बनाया है। मैं अपने मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 60 सालों में आपको किसने गरीब बनाया? कांग्रेस ने बनाया। आज पीएम मोदी मुसलमानों के लिए बैंक खाते खोलते हैं, आपके लिए घर बनाते हैं और पानी, बिजली और लोन देते हैं। वह सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार करते हैं। इसका लाभ सभी को मिलता है। तो सभी मुस्लिम वोट कांग्रेस को क्यों मिलने चाहिए? एक समुदाय का दुरुपयोग करना गलत बात है। 

रिजिजू ने आगे कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वो मुसलमानों को वोट बैंक न बनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार हम सुनिश्चित करेंगे कि अल्पसंख्यकों के वोट कांग्रेस को न मिलें। हम स्पष्ट संदेश लेकर लोगों के पास जाएंगे।