'स्पीकर के चैंबर में घुस गए थे कांग्रेसी सांसद, पीएम मोदी को धमकी दी', रिजिजू ने जारी किया नया वीडियो
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर संसद के भीतर गैर-कानूनी वीडियो रिकॉर्ड करने और प्रधानमंत्री मोदी को धमकाने का ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर का वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस के को घेरा है। वीडियो में किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इसे गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया गया था, जिससे संसद में तनावपूर्ण कार्यवाही जारी रहने के बीच एक नया राजनीतिक मुद्दा बन गया है।
दरअसल, कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की संसद में गैरहाजिरी की आलोचना की गई। इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर का वीडियो पोस्ट करते हुए वीडियो को गैर-कानूनी बताया है।
क्या बोले किरेन रिजिजू?
वीडियो पोस्ट करते हुए किरन रिजिजू ने कहा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसद को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।"
इससे पहले मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया था, "कांग्रेस को अपने सांसद के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है, अगर हमने सभी BJP सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसद से भिड़ने नहीं दिया होता, तो बहुत बुरा सीन होता।संसद की गरिमा और पवित्रता की रक्षा करना हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
लोकसभा स्पीकर के साथ लोकसभा स्पीकर
बुधवार को भी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार किया।
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb'le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
