Move to Jagran APP

किरन बेदी ने अयोध्या में विवादित ढ़ाचा विध्वंस नाटक का वीडियो किया अपलोड

स्कूल के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और किरन बेदी भी मौजूद थीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काल्लाडका नेता प्रभाकर भट्ट स्कूल के संचालक हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 12:44 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 12:44 AM (IST)
किरन बेदी ने अयोध्या में विवादित ढ़ाचा विध्वंस नाटक का वीडियो किया अपलोड
किरन बेदी ने अयोध्या में विवादित ढ़ाचा विध्वंस नाटक का वीडियो किया अपलोड

बेंगलुरु, आइएएनएस। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी ने दक्षिण कन्नड़ जिले के एक स्कूल में बच्चों द्वारा अयोध्या में विवादित ढ़ाचा विध्वंस की नाटकीय प्रस्तुति का वीडियो साझा किया है। वायरल वीडियो में बच्चे भारत के नक्शे की तरह बैठ गए। बीच में कई बच्चे विवादित ढ़ाचा के पोस्टर की तरफ बढ़े और उसे ध्वस्त किया।

loksabha election banner

भगवाधारी छात्रों ने विवादित ढ़ाचे का पोस्टर ढहाने के बाद भगवा ध्वज लहराया

भगवा और सफेद कपड़ों में छात्रों ने विवादित ढ़ाचे का पोस्टर ढहाने के बाद भगवा ध्वज लहराया और जय बजरंगबली, बोलो भारत माता की जय और जय हनुमान के नारे लगाए। कन्नड़ में एक कमेंट्री में राम जन्मभूमि और अन्य मुद्दों के बारे में बताया जा रहा है।

किरन बेदी ने एक और वीडियो साझा किया

उपराज्यपाल ने एक और वीडियो साझा किया है जिसमें स्कूली छात्र अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का प्रतिरूप तैयार कर रहे हैं। मंगलुरु के समीप काल्लाडका गांव में स्थित श्रीराम विद्या केंद्र के वार्षिकोत्सव में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के 3800 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। यह जानकारी किरन बेदी ने ट्वीट कर दी है।

स्कूल के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा और किरन बेदी मौजूद थीं

स्कूल के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और किरन बेदी भी मौजूद थीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काल्लाडका नेता प्रभाकर भट्ट इस स्कूल का संचालन करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.