Move to Jagran APP

जानिए, क्यों फ्रांस को जीत की बधाई देकर ट्रोल हुईं किरण बेदी

पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 04:57 PM (IST)
जानिए, क्यों फ्रांस को जीत की बधाई देकर ट्रोल हुईं किरण बेदी
जानिए, क्यों फ्रांस को जीत की बधाई देकर ट्रोल हुईं किरण बेदी

नई दिल्ली, जेएनएन। फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। 20 साल बाद फ्रांस की टीम ने विश्व कप जीता। इस शानदार जीत के बाद फ्रांस के लोग जश्न मना रहे हैं। विश्व कप फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर फ्रांस के प्रशंसक बधाई संदेश दे रहे हैं। वहीं फुटबाल के इस फीवर से भारत भी अछूता नहीं था। लेकिन, पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा।

loksabha election banner

भारत की पहली महिला IPS अधिकारी रहीं किरण बेदी ने रविवार रात को ट्विटर पर लिखा, "हम पुडुच्चेरियनों (पूर्व फ्रांसीसी क्षेत्र) ने वर्ल्डकप जीत लिया है। बधाई हो, मित्रों... मिली-जुली टीम - सभी फ्रांसीसी थे... खेल सभी को जोड़ता है..."

किरण बेदी के इस ट्वीट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। ट्विटर यूजर्स ने उनके ट्वीट की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा- आप खुश हैं कि हम फ्रांस का उपनिवेश थे और हम लोग आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। खैर कोई बात नहीं मुझे लगता है कि आप भारतीय क्षेत्र की राज्यपाल बनी हैं लेकिन छोड़िए। वहीं आशीष श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा- हमने इसकी उम्मीद आपसे नहीं की थी मैडम राज्यपाल। एक और यूजर ने किरण बेदी की आलोचना करते हुए लिखा लिखा- 'हम भारतीय हैं, मैडम। आपको पब्लिसिटी स्टंट अब बंद कर देना चाहिए।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.