Move to Jagran APP

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री के राक्षस कहे जाने पर किरण बेदी ने दिया ये जवाब

पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी का मुख्यमंत्री द्वारा राक्षस कह जाने वाले बयान पर पलटवार आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन नारायणमामी ने गलती से ऐसा कहा होगा।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 05:02 PM (IST)
पुडुचेरी: मुख्यमंत्री के राक्षस कहे जाने पर किरण बेदी ने दिया ये जवाब
पुडुचेरी: मुख्यमंत्री के राक्षस कहे जाने पर किरण बेदी ने दिया ये जवाब

पुडुचेरी, पीटीआइ। पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी का मुख्यमंत्री द्वारा राक्षस कह जाने वाले बयान पर पलटवार आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन नारायणमामी ने गलती से ऐसा कहा होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह उन्हें असली राक्षस को खोजने में उनकी मदद कर सकती हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने किरण बेदी पर किया हमला

दरअसल, राज्य में 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता को उनकी सरकार पर भरोसा है इसलिए उन्होंने उनको वोट दिए। हमें जनता के विकास के लिए कार्य करने होंगे। इसके लिए हम तैयार भी है, लेकिन राक्षस हमें इन कामों को पूरा नहीं करने दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इशारों में राज्यरपाल को राक्षस करार दिया था।

राक्षस राज्य के विकास के लिए काम नहीं करते

इसके अलावा किरण बेदी ने कहा कि राक्षस पुडुचेरी को पानी से समृद्ध नहीं बनाते हैं और पेड़ नहीं लगाते हैं, या भ्रष्टाचार के कृत्यों पर सतर्क नहीं रहते हैं। बेदी ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणी को असंवैधानिक, अस्वीकार्य करार दिया। 

इससे पहले भी हो चुका है विवाद 

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम एन नारायणसामी और किरण बेदी हेलमेट के विषय पर बहस में उलझ चुके हैं। दरअसल, थोड़े दिन पहले किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर सीएम की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में नारायणसामी बिना हेलमेट पहनकर बाइक पर नजर आ रहे थे। इसके जवाब में सीएम ने भी किरण बेदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें वह बिना हेलमेट के नजर आ रही थी। यहां से शुरू हुआ विवाद राक्षस जैसे बयानबाजी तक पहुंच चुका है। 

यह भी पढ़ें:कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्‍वामी ने कांग्रेस को दिया झटका, कहा- अकेले लड़ेंगे उप-चुनाव

यह भी पढ़ें:स्मृति ईरानी का एलान, हर जिले के पुलिस स्टेशन में स्थापित होंगी महिलाओं के लिए हैल्प डेस्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.