विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देरी न करें, तुरंत पार्टी में शामिल करें', बीजेपी के 25 विधायक तोड़ने के दावे पर डीके शिवकुमार का पलटवार

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:15 AM (IST)

बीजेपी कर्नाटक अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दावा किया है कि चुनाव होने पर कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में शामिल ...और पढ़ें

कर्नाटक में सियासी घमासान (फाइल फोटो)

कर्नाटक में सियासी घमासान (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दावा किया है कि राज्य की मौजूदा स्थिति बीजेपी के पक्ष में है और चुनाव होते ही कैबिनेट मंत्रियों समेत कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

बीजेपी के इस दावे पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि वे समय बर्बाद किए बिना उन नेताओं को तुरंत अपनी पार्टी में शामिल कर लें।

दरअसल, सोमवार को जब कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र से पूछा गया कि क्या बीजेपी सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है, तो विजयेंद्र ने कहा कि राज्य का माहौल बीजेपी के पक्ष में हो गया है और कांग्रेस के कई नेता पाला बदलने को तैयार हैं।

विजयेंद्र ने पत्रकारों से कहा, 'हमें ऐसा करने (नेताओं को तोड़ने) की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन पार्टी के राज्य अध्यक्ष के तौर पर मैं एक बात साफ-साफ कहूंगा, अगर कल भी चुनाव की घोषणा हो जाए, तो डी.के. शिवकुमार की कैबिनेट के मंत्रियों समेत 25 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। ऐसा माहौल पहले ही बन चुका है।'

विजयेंद्र की इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी औरबीजेपी नेता के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी देरी के उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लेना चाहिए।

क्रॉस-वोटिंग पर कसा तंज

उन्होंने राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग को लेकर बीजेपी और जेडीएस पर भी तंज कसा। "कुमारस्वामी और विजयेन्द्र, दोनों ही यह नहीं बता पाए कि किसने क्रॉस-वोटिंग की। उनके नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की। उन्हें और क्या चाहिए?

यह भी पढ़ें- कर्नाटक की सियासत में उबाल, केंद्रीय मंत्री का दावा- स्टिंग ऑपरेशन की वजह से गई थी सिद्धरमैया की कुर्सी