कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला के राजकोट स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद राज्यपाल वाला ने सबसे बड़े दल भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। उन्होंने बीएस येद्दयुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 08:10 PM (IST)
style="text-align: justify;"> जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला के राजकोट स्थित निजी आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कांग्रेस की ओर से वाला के आवास पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद शुक्रवार को पुलिस दस्ता वहां पहुंच गया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद राज्यपाल वाला ने सबसे बड़े दल भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। उन्होंने बीएस येद्दयुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी है। कांग्रेस और जदएस इस मामले में उच्चतम न्यायालय में लड़ने के साथ देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी के तहत राजकोट कांग्रेस ने राज्यपाल वाला के आवास पर करने का एलान किया। इसका पता चलते ही पुलिस निरीक्षक हर्षद मेहता पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। वाला मूल रूप से राजकोट के हैं तथा गुजरात सरकार में कई साल तक मंत्री रह चुके हैं। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उनको कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें