Move to Jagran APP

कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन

कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का मंगलुरू में निधन हो गया। शेट्टी का यहां एजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 09:58 AM (IST)
कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन
कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन

मंगलुरू, एएनआइ। कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का मंगलुरू में निधन हो गया। शेट्टी का यहां एजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उन्हें कुछ दिनों पहले उम्र संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूदबिद्री से राजनीतिक क्षेत्र में उनका योगदान अभूतपूर्व था।

loksabha election banner

ईमानदार और शालीन राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाने वाले अमरनाथ शेट्टी ने 1965 में पलाडका ग्राम पंचायत, करकला तालुक के अध्यक्ष बनकर जमीनी स्तर से राजनीति में प्रवेश किया। बाद में वह मुदाबिद्री टीएमसीएच के अध्यक्ष बने और 1983, 1987 और 1994 में तीन बार मुदबिद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

पर्यटन मंत्री रहे अमरनाथ शेट्टी

अमरनाथ शेट्टी जेडीएस के शासन के दौरान पर्यटन मंत्री और श्रम मंत्री थे। लगातार दो बार कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के अभयचंद्र से हारने के बाद, उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में लड़ने से इन्कार कर दिया था। अमरनाथ शेट्टी अल्वा के एजुकेशन फाउंडेशन (AEF) के ट्रस्टी थे। जेडीएस में शामिल होने से पहले वह रामकृष्ण हेगड़े की राष्ट्रीय नवनिर्माण वेदिक (NRV) के साथ जुड़े रहे।

एचडी देवेगौड़ा ने मौत पर शोक जताया

पूर्व मंत्री और हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी के नुकसान को जानकर गहरा दुख हुआ। जेडीएस के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अमरनाथ शेट्टी की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति मिले।

पिछले महीने तक राजनीति में सक्रिय थे

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के मंगलुरु में अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। अंतिम संस्कार समारोह में जेडीस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देवगौड़ा भी शामिल होंगे।दो दशकों से अधिक समय तक वह जेडीएस के सक्रिय सदस्य बने रहे। शेट्टी के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है, वह पिछले महीने तक राजनीति में सक्रिय थे और उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बैठक में भाग लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.