बेंगलुरु, एएनआई। कर्नाटक कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दलित स्वामीजी के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में विधायक स्वामीजी को खाना खिलाते हैं और फिर उनके मुंह से खाना निकाल कर खुद खाते हैं। घटना रविवार को चामराजपेट में एक कार्यक्रम के दौरान हुई।
#WATCH Bengaluru, Karnataka: In an attempt to set an example seemingly against caste discrimination, Congress Chamarajapete MLA BZ Zameer A Khan feeds Dalit community's Swami Narayana & then eats the same chewed food by making Narayana take it out from his mouth to feed him(22.5) pic.twitter.com/7XG0ZuyCRS
— ANI (@ANI) May 22, 2022
कांग्रेस विधायक ने उन कट्टरपंथी तत्वों को निशाना बनाया, जो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं।
क्या है वायरल वीडियो में खास
बता दें, वायरल वीडियो में जिस शख्स को कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान खाना खिला रहे हैं, उनका नाम स्वामी नारायण हैं। वे दलित समुदाय से आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जमीर अहमद खान स्वामी जी को खाना खिलाते हैं। उसके बाद उनके मुंह से निवाला निकालकर खुद खा लेते हैं। इसके जरिये उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ एक उदाहरण पेश करने की कोशिश की है।
2023 में कर्नाटक में होंगे विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि कर्नाटक में 2023 में मई महीने में या उससे पहले विधानसभा चुने हैं। कांग्रेस की कोशिश सत्ता पर काबिज होने की है। इसके लिए उसने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
कांग्रेस को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली थी करारी हार
हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पंजाब में उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में उसे हार का सामना करना पड़ा।
a