Karnataka News: बोम्मई ने सिद्धारमैया पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने संविधान का उल्लंघन किया, लगाया आपातकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का उल्लंघन किया और देश में आपातकाल लागू किया। उन्होंने विपक्ष के नेता सिद्धारमैया पर भी जमकर निशाना साधा है।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर यह कहते हुए जमकर निशाना साधा कि पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मैसूर जाने से पहले आई थी।
सिद्धारमैया पर साधा निशाना
बोम्मई ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान की गलत व्याख्या करने के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया और पूरे देश में आपातकाल लगा दिया।'
लोगों के अधिकारियों पर कांग्रेस ने मारी कुल्हाड़ी
सीएम ने संवाददाताओं से कहा, 'कांग्रेस ने लोगों के अधिकारों पर कुल्हाड़ी मारी और उन्हें जेल भेज दिया। भाजपा को उस पार्टी से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है, जिसने पूरी तरह से संविधान की अवहेलना की।' इससे पहले 27 नवंबर को, बोम्मई ने अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर कथित रूप से राजनीतिक लाभ लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आलोचना की थी।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली आ रहे सीएम बोम्मई, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर वरिष्ठ वकील से भी करेंगे चर्चा
बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान 'अन्ना भाग्य' योजना के लिए चावल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया था, लेकिन इसे बोरियों में भरकर तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा वितरित किया गया था। वहीं, अपनी राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर, सीएम ने कहा कि उनके 29 नवंबर को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:
बाजार में क्रेडिट कार्ड डेटा से सौ गुना महंगा बिकता है हेल्थ डेटा
Fact Check : मार्शल आर्ट खिलाड़ी पूजा तोमर के 2019 के वीडियो को दुबई मैट्रिक्स फाइट नाइट का बताकर किया जा रहा शेयर