कमलनाथ बोले- विधानसभा में मामा को किया रवाना अब चौकीदार की बारी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मामा (शिवराज सिंह चौहान) को रवाना किया है अब चौकीदार नरेंद्र मोदी की बारी है।
By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 08:28 PM (IST)
नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। विधानसभा चुनाव में मामा (शिवराज सिंह चौहान) को रवाना किया है, अब चौकीदार नरेंद्र मोदी की बारी है। उन्होंने कहा कि पांच साल में देश को पटरी से उतारकर दूसरी दिशा में ले जाया गया और अब उसे वापस पटरी पर लाने की जरूरत है।
आर्मी-नेवी नेहरू-इंदिरा ने दी
कमलनाथ ने कहा कि जब मोदी पढ़ना-लिखना नहीं जानते थे, तब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने आर्मी, नेवी, एयरफोर्स बनाई थी। मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया, कांग्रेस ने मोदी की जेब में रखा मोबाइल फोन दिया। मोदी कहते हैं कि वह देश को सुरक्षित रख सकते हैं तो क्या पांच साल पहले देश असुरक्षित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें