विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव में जीत पर जेपी नड्डा बोले, बिहार ने वंशवाद, भ्रष्टाचार व विभाजनकारी राजनीति को किया खारिज

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Wed, 11 Nov 2020 12:36 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:37 AM (IST)

उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन समय में जब देश संघर्षों एवं चुनौतियों से जूझ रहा था तब यह ...और पढ़ें

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो।
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो।

 नई दिल्‍ली, एजेंसी। कोरोना महामारी के दौर में बिहार विधान सभा और 10 राज्‍यों के उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन पर भाजपा में खुशी का माहौल है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि मैं बिहार की जनता को आज के जनादेश के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों के परफॉरमेंस और श्री नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। बिहार ने निर्णायक रूप से वंशवाद, भ्रष्टाचार व विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है। 

बिहार के मतदाताओं ने न केवल भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को वोट दिया है, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा में अपना विश्वास भी व्यक्त किया है। चाहे बिहार विधान सभा चुनाव हो या फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर व तेलंगाना के उप-चुनाव, समग्र राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है और जनता का प्रधानमंत्री जी पर भरोसा और दृढ़ हुआ है।

उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन समय में जब देश संघर्षों एवं चुनौतियों से जूझ रहा था, तब यह नरेंद्र मोदी सरकार ही थी, जिसने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाये और मुफ्त राशन के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई. यह मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण था। इस जनादेश के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत वास्तव में वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होगा जहां समृद्धि, सुरक्षा और सबके लिए आगे बढ़ने के समान अवसर होंगे।

मैं बिहार भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान जहां एक ओर अपने आपको मानवता की सेवा में झोंक दिया वहीं दूसरी ओर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाया और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।