Move to Jagran APP

जेपी नड्डा बोले, मणिपुर में 2 लाख से ज्यादा शौचालयों का किया गया निर्माण, कई बीमारियों में आई कमी

राज्य के पुराने दिनों को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि कुछ साल पहले मणिपुर को विनाश की राजनीति नाकाबंदी अस्थिरता उग्रवाद और असमानता के लिए जाना जाता था। लगभग 4.5 साल पहले मणिपुर में इसका प्रतिनिधित्व किया जा रहा था।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 05:50 PM (IST)
जेपी नड्डा बोले, मणिपुर में 2 लाख से ज्यादा शौचालयों का किया गया निर्माण, कई बीमारियों में आई कमी
मणिपुर में आज जेपी नड्डा का है दूसरा दिन

इंफाल, एएनआइ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय मणिपुर के दौरे पर हैं। आज उनका यहां दूसरा दिन है। इंफाल में एक सिटी कन्वेंशन सेंटर और प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत में नड्डा ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण करना, परिवार को सशक्त बनाने जैसा है। मणिपुर में 2 लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया। इससे कई बीमारियों में कमी आई है। इसके द्वारा हम लोगों को स्वस्थ जीवन दे पाएं हैं।

loksabha election banner

राज्य के पुराने दिनों को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि कुछ साल पहले मणिपुर को विनाश की राजनीति, नाकाबंदी, अस्थिरता, उग्रवाद, और असमानता के लिए जाना जाता था। लगभग 4.5 साल पहले मणिपुर में इसका प्रतिनिधित्व किया जा रहा था। लेकिन आज हम एक बदलाव पाते हैं। व्यवधान से बातचीत में, हिंसा से शांति में, एक बदलाव जहां राजनीतिक संवाद के माध्यम से राजनीति की भागीदारी होती है और राज्य में निरंतर विकास हो रहा है।

मणिपुर में दी जा चुकी लगभग 17.5 लाख वैक्सीन की डोज

देश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर नड्डा ने कहा कि 2 से 4 दिनों के भीतर 100 करोड़ टीकाकरण समाप्त हो जाएगा जो भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम हो रहा है। मणिपुर में लगभग 17.5 लाख वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार मेक इन इंडिया से निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल बिष्णुपुर जिला अस्पताल से मणिपुर में लोकतक झील, करंग द्वीप तक कोरोना की वैक्सीन को पहुंचाने के लिए किया गया। यह भी राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धी है।

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में कई नए कदम उठाए गए हैं। देश में शांति और सद्भाव है, मौलिक अधिकारों की रक्षा की जा रही है और आर्थिक गतिविधियां अब बढ़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.